Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • धर्मांतरण का प्रयास करने के मामले में दो गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

धर्मांतरण का प्रयास करने के मामले में दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 11/06/2023
WhatsApp Image 2023-06-11 at 8.56.55 PM

रुद्रपुर। बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और जीवन शैली का प्रलोभन देकर भोले-भाले लोगों का धर्मांतरण कराने के प्रयास में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जबरन धर्मांतरण की धारा 3/5 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। रविवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सात जून को पूर्व ग्राम प्रधान राजकुमार कोली ने पुलिस को सूचना देकर आरोप लगाया था कि आजाद नगर बंगाली कॉलोनी वार्ड दो में कुछ लोग मोहल्ले वालों को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस जांच में सूचना सही पाई गई। इसके बाद पुलिस ने उत्तराखंड धार्मिक स्वतन्त्रता अधिनियम 2018 के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस ने जब घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पाया कि विकास कुमार पुत्र रामचरन और अंकित पाल पुत्र चन्द्रपाल दोनों निवासी वार्ड नंबर एक धौराटांडा भोजीपुरा बरेली अपने पूर्वजों के समय से आचरण और धार्मिक क्रियाकलाप एक अन्य धर्म के अनुसार करते हैं। मुनीष भारती पुत्र कुंवर सेन निवासी बंगाली कॉलोनी आजाद नगर वार्ड दो में किराये पर रहता है। आरोपी विकास और अंकित पांच जून को उसके घर आए थे। आरोपियों ने मुनीष भारती उसके परिजनों और मोहल्ले के कुछ अन्य लोगों को प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम के बहाने बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य व जीवन शैली का लालच दिया, जबकि इसकी जानकारी डीएम, बेसिक शिक्षा अधिकारी व अन्य किसी सरकारी विभाग को नहीं दी गई थी। आरोपियों ने धर्म परिवर्तन के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया। अपने खर्चे से खाने-पीने की व्यवस्था भी की थी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए थे। शनिवार को पुलिस ने आरोपियों को नारायणपुर नगला बहेड़ी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में कोतवाल धीरेंद्र कुमार, एसआई दीवान सिंह बिष्ट, कांस्टेबल संजय यादव, जगमोहन सिंह शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजयुमो ने किया नव मतदाता सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन
Next: भाजपा किसान मोर्चा ने निकाली ट्रैक्टर रैली

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.