Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • भाजपा किसान मोर्चा ने निकाली ट्रैक्टर रैली
  • ऊधम सिंह नगर

भाजपा किसान मोर्चा ने निकाली ट्रैक्टर रैली

RNS INDIA NEWS 11/06/2023
rns featured image new

रुद्रपुर। केंद्र में भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह पुंडीर और जिलाध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में रविवार को ट्रैक्टर रैली निकाली गई। 25 ट्रैक्टरों के साथ किच्छा रोड स्थित एफसीआई गोदाम के सामने मैदान से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शहर के मुख्य बाजार में रैली निकाली। रैली भाजपा जिला कार्यालय में आकर समाप्त हुई। रविवार को रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पुंडीर ने कहा कि मोदी सरकार ने मूंग, अरहर, धान, मक्का और उड़द की दाल की एमएसपी बढ़ा दी है। इससे किसान अपनी फसल बढ़ी हुई कीमतों पर बेच सकेंगे। केंद्र सरकार ने तुअर दाल की एमएसपी में चार सौ रुपये प्रति कुंतल की बढ़ोतरी की है। जबकि धान, मक्के और मूंगफली की एमएसपी में भी बढ़ोतरी की गई है। वहीं मूंग दाल का समर्थन मूल्य सबसे ज्यादा दस प्रतिशत और धान की एमएसपी 143 रुपये बढ़ाकर 2,183 रुपए प्रति कुंतल की गई है। बाजरा (82 फीसदी) के बाद तुअर (58 फीसदी), सोयाबीन (52 फीसदी) और उड़द (51 फीसदी) के मामले में किसानों को उनकी उत्पादन लागत पर अपेक्षित लाभ सबसे अधिक होने का अनुमान है। शेष अन्य फसलों के लिए किसानों को उनकी उत्पादन लागत पर कम से कम 50 प्रतिशत मार्जिन प्राप्त होने का अनुमान है। इसके अतिरिक्त किसानों को उनकी फसलों में विविधता लाने के उद्देश्य से प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई), राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (एनएफएसएम) जैसी विभिन्न योजनाएं और गतिविधियां भी शुरू की हैं। इस दौरान विधायक शिव अरोरा, किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, मेयर रामपाल सिंह, मोहन तिवारी, कमल मुनि जोशी, गोपाल पटेल, अनिल चौहान, राकेश सिंह हिमांशु शुक्ला, विवेक सक्सेना, अमित नारंग, राजीव शुक्ला, जगसोरान सिंह, सुशील गंगवार, राजेश तिवारी, कुलदीप फौजी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धर्मांतरण का प्रयास करने के मामले में दो गिरफ्तार
Next: हेलंग बाईपास के विरोध में जोशीमठ बाजार बंद

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.