Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • मनोरंजन
  • धर्मा प्रोडक्शन की दो नई फिल्मों में दिखेंगी सारा अली खान
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन

धर्मा प्रोडक्शन की दो नई फिल्मों में दिखेंगी सारा अली खान

RNS INDIA NEWS 22/08/2022
rns featured image new

स्टार किड्स के साथ काम करने के लिए फिल्ममेकर करण जौहर को अक्सर ट्रोल किया जाता है। इन ट्रोलिंग को नजरअंदाज कर करण अपनी फिल्में बनाने में लगे हुए हैं। अब करण ने पुष्टि की है कि उनकी दो फिल्मों में अभिनेत्री सारा अली खान नजर आने वाली हैं। इस खबर के साथ करण ने उन ट्रोलर्स के मुंह पर भी ताला लगा दिया जो करण पर जाह्नवी कपूर के आगे सारा को नजरअंदाज करने का आरोप लगा रहे थे।
एक गेम राउंड में जब करण से सारा के भविष्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे सारा उनकी दो फिल्मों में काम करेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि इनमें से एक फिल्म अमेजन प्राइम की है। अनन्या पांडे के भविष्य के बारे में पूछे जाने पर कारण ने कहा कि वह जल्द ही बताएंगी कि वह किसे डेट कर रही हैं।
बीते दिनों करण के चैट शो कॉफी विद करण के एक एपिसोड में सारा जान्हवी कपूर के साथ पहुंची थीं। इस एपिसोड के प्रसारित होने के बाद दर्शक करण पर जाह्नवी को सारा से ज्यादा तवज्जो देने का आरोप लगा रहे थे। सोशल मीडिया पर इसके लिए करण को काफी ट्रोल किया गया था। अब करण के साथ कोलैबोरेशन से सारा के प्रशंसक काफी खुश हैं। इससे पहले सारा धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म सिंबा में नजर आई थीं।
सारा पिछली बार अक्षय कुमार के साथ फिल्म अतरंगी रे में नजर आई थीं। सारा की आने वाली फिल्मों की भी लाइन लगी है। वह विक्की कौशल के साथ द इम्मोर्टल अश्वत्थामा में काम कर रही हैं। इसके अलावा वह विक्की के साथ लक्ष्मण उतेकर की एक फिल्म में भी काम कर रही हैं। सारा विक्रांत मैसी के साथ गैसलाइट में नजर आएंगी। सारा को देशभक्ति पर बन रही कनन अय्यर की एक फिल्म में भी साइन किया गया है।
धर्मा प्रोडक्शन की बात कें तो आने वाले समय में इस बैनर की कई फिल्में पर्दे पर आने वाली हैं। इस समय करण जौहर की सबसे चर्चित फिल्म ब्रह्मास्त्र है। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। विजय देवरकोंडा स्टारर लाइगर भी जल्द पर्दे पर आने वाली है। करण ने हाल ही में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग खत्म की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना के 87 नए केस, एक मौत
Next: ईसीएचएस भवन बने शहर के नजदीक

Related Post

rns featured image new
  • बॉलीवुड
  • राष्ट्रीय

फिल्म निर्माता सुभाष घई की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 08/12/2024 0
rns featured image new
  • बॉलीवुड

अक्षय और टाइगर ने दिया फैंस को तोहफा, 26 मार्च को रिलीज होगी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का ट्रेलर

RNS INDIA NEWS 24/03/2024 0
rns featured image new
  • मनोरंजन

रितेश देशमुख की वेड बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म

RNS INDIA NEWS 17/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.