Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • देवप्रयाग में पैदल मार्ग धंसने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ी
  • टिहरी

देवप्रयाग में पैदल मार्ग धंसने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ी

RNS INDIA NEWS 04/10/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।   देवप्रयाग से जुड़े मुनेठ-बमाणा मार्ग का एक हिस्सा राइंका सजवाण कांडा के पीछे गिरने से जहां इसके भवन को खतरा बन गया है, वहीं मार्ग से सटे 3 सौ मीटर पैदल मार्ग धंसने से आधा दर्जन गांवों का आवागमन भी मुश्किल हो गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य रजनी टोडरिया ने डीएम टिहरी को ज्ञापन भेजकर क्षतिग्रस्त सड़क व पैदल मार्ग की तत्काल मरम्मत किये जाने की मांग की है। डीएम को भेजे ज्ञापन में क्षेपंस ने बताया कि, बीते दिनों हुई भारी बारिश के बाद देवप्रयाग से जुड़े गोर्थी कांडा, सजवाणकांडा, बमाणा व बौण्ठ मार्ग का एक हिस्सा भरभराकर राइंका सजवाणकांडा भवन के पीछे जा गिरा। वहीं सड़क के ऊपर स्थित करीब तीन सौ मीटर पैदल मार्ग भी धंस गया। इसके चलते छात्र-छात्राओं का कॉलेज तक आना मुश्किल हो गया है। साथ ही ग्रामीण भी देवप्रयाग तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। ज्ञापन के अनुसार उक्त मोटर मार्ग के पहले मोड़ के पुश्ता के प्राथमिक विद्यालय, महरकाण्डा के पैदल मार्ग पर गिरने से छोटे बच्चों यहां पढ़ने नहीं जा पा रहे हैं। वहीं पैदल मार्ग ध्वस्त होने से सडेथ, बदरुगांव, रुणीसारी, धोणोधार आदि गांवों तक आने जाने की मुश्किल बढ़ गयी है। क्षेत्र पंचायत सदस्य रजनी टोडरिया ने डीएम टिहरी से प्राथमिकता के आधार पर उक्त मार्गो के निर्माण के लिए लोनिवि को निर्देशित किये जाने का अनुरोध किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्तूबर को बंद होंगे
Next: मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा स्थगित

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर नगर पालिका चुनाव की अधिसूचना जारी, नौ जून को होगा मतदान

RNS INDIA NEWS 26/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
  • 6 और 7 जून को होगा माँ मानिला महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लगेंगे स्वास्थ्य शिविर
  • तहसील दिवस में ग्राम प्रधानों ने उठाई पेयजल की समस्या
  • होटलों का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण, कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.