Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • देवप्रयाग में नीट मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • टिहरी

देवप्रयाग में नीट मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 24/06/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग ने सोमवार को नीट और यूजीसी नेट परीक्षा पेपर लीक मामले में रोष जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार पर लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। ब्लॉक मुख्यालय हिंडोलाखाल के गेट पर जिलाध्यक्ष उत्तमसिंह असवाल के निर्देश पर ब्लॉक अध्यक्ष शशि प्रकाश भट्ट की अगुवाई में कांग्रेसियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की। अध्यक्ष शशि प्रकाश भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड सहित देश के अन्य राज्यों में लगातार पेपर लीक के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जिस कारण प्रतियोगी परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राओं में निराशा का माहौल बना हुआ है। नीट के साथ ही यूजीसी नेट पेपर लीक मामला भी सामने आया है। परन्तु अभी तक मोदी सरकार ने कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की है। इससे स्पष्ट होता है कि यह पूरा मामला मोदी की सरकार के इशारे पर हुआ है। नीट एवं यूजीसी नेट पेपर लीक होने से गरीब और मेहनत करने वाले बेरोजगार नौजवानों के भविष्य के साथ केन्द्र सरकार ने सीधा खिलवाड़ किया हैं। जिसे कांग्रेस पार्टी सहन नहीं करेगी। निष्पक्षता के साथ प्रतियोगिता परीक्षाएं कराने में लगातार असफल रही केंद्र सरकार ने लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। कहा कि एनटीए (राष्ट्रीय प्रशिक्षण एजेंसी) प्रतियोगी परीक्षाओं को निष्पक्षता एवं पवित्रता के साथ कराने में असफल रही है। मौके पर जिलाध्यक्ष आईटी सेल आशीष पंवार, डॉ. जितेंद्र उनियाल, पूर्णानंद रतूड़ी, यशपाल चौहान, राजेंद्र भंडारी, राजेंद्र सिंह रावत, रंभा लाल, भगवान दास, सुमित, कृष्णा, ध्रुव नारायण, सूबेदार रूकम सिंह, दिनेश आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बड़कोट में आंदोलनकारियों का धरना 20 वें दिन भी जारी
Next: पौड़ी में हल्की बारिश से मिली राहत

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.