Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • देवभूमि व्यापार मण्डल अल्मोड़ा नगर इकाई का चुनाव 25 फरवरी को
  • अल्मोड़ा

देवभूमि व्यापार मण्डल अल्मोड़ा नगर इकाई का चुनाव 25 फरवरी को

RNS INDIA NEWS 07/02/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। देवभूमि व्यापार मण्डल, अल्मोड़ा की नगर इकाई के आम चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी त्रिलोचन जोशी ने कहा कि देवभूमि नगर व्यापार मण्डल इकाई की चुनाव प्रक्रिया माँ नन्दादेवी मन्दिर परिसर के गीता भवन में चुनाव कार्यालय संचालित किया जायेगा। नगर इकाई के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महिला उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष एवं उपसचिव पदों के लिए चुनाव कराए जाएंगे। जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 12 फरवरी को नामांकन पत्र फार्म बिक्री, 13 फरवरी को नामांकन पत्र जमा, 14 फरवरी को नामांकन पत्रों की जाँच की जाएगी, 15 फरवरी को नाम वापसी, 16 फरवरी को चुनाव चिन्ह आवंटन किया जाएगा। 25 फरवरी को मतदान दिवस होगा। उन्होंने बताया कि नामांकन फार्म बिक्री, नामांकन पत्र जमा करने, नामांकन पत्र जाँच, प्रत्याशी नाम वापिसी ऒर चुनाव चिन्ह आवाटंन का समय प्रातः 11 बजे से 04 बजे तक होगा। मतदान का समय प्रातः 09 बजे से 02 बजे तक होगा। उसी दिवस अपराह्न 03 बजे से मतगणना आरम्भ होगी एवं परिणाम सायं 06:30 बजे घोषित होगा। चुनाव संचालन समिति में वरिष्ठ व्यापारी दिनेश गोयल, हरेन्द्र वर्मा, दीप लाल साह, अनूप गुप्ता आदि व्यापारी शामिल हैं। देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष हुकूम सिंह कुँवर अल्मोड़ा नगर इकाई के चुनाव की निष्पक्ष निगरानी के लिए शीघ्र ही चुनाव पर्यवेक्षक एंव चुनाव प्रभारी के नामों की घोषणा करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी अध्यक्षता में जिला उद्योग मित्र की बैठक आयोजित
Next: एनआई एक्ट का फरार वारंटी किया गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.