Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • देवभूमि की बेटी ने नेपाल में फहराया तिरंगा, दौड़ में जीता स्वर्ण पदक
  • अल्मोड़ा

देवभूमि की बेटी ने नेपाल में फहराया तिरंगा, दौड़ में जीता स्वर्ण पदक

RNS INDIA NEWS 04/02/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा/द्वाराहाट: देवभूमि उत्तराखंड लगातार सुर्खियों में रहता है, और बात करें बेटियों की तो बेटियां लगातार प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। खेलों के क्षेत्र में भी बेटियों का कद पहले से बढ़ गया है। इस बार अल्मोड़ा जनपद की द्वाराहाट की बेटी संगीता किरौला ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। संगीता ने 15 सौ मीटर दौड़ में यह पदक जीता है। गौरतलब है कि बेटी की इस उपलब्धि से पूरे द्वाराहाट क्षेत्र में जश्न का माहौल है। बता दें कि यह बेटी मूल रूप से द्वाराहाट ब्लॉक क्षेत्र के मल्ली मिरई निवासी संगीता किरौला ताइक्वांडो की बेहतरीन खिलाड़ी होने के साथ ही एथलेटिक्स में भी हुनर का लोहा मनवा रही है। लंबी दौड़ व ताइक्वांडो में अब तक 50 से ज्यादा पदक जीतने वाली इस प्रतिभा ने बीते माह मथुरा में हुई राष्ट्रीय प्रतिस्पर्द्धा में 1500 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीत भारतीय शांति खेल महासंघ की 5 वीं इंडो नेपाल अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया था। 1500 मीटर की दौड़ के फाइनल तक पहुंचने के बाद दोनों देशों की आठ धाविकाओं ने हिस्सा लिया। इसमें भी संगीता ने देश के लिए स्वर्ण जीत उत्तराखंड को गौरवान्वित किया। राष्ट्रीय धाविका ने बताया कि प्रतियोगिता 28 से 31 जनवरी तक नेपाल में हुई थी। संगीता वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय के काॅमर्स काॅलेज से उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 व 19 में भी वह प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में तमाम पदक जीत चुकी हैं। उनके पिता हरीश सिंह किरौला वन विभाग से सेवानिवृत हैं और माता हंसी देवी गृहणी हैं।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी द्वाराहाट)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में कोरोना के 113 नए मामले
Next: उत्तराखंड में 7 फरवरी से खुलेंगे कक्षा एक से 9वीं तक के स्कूल, मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.