Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • देश को कोरोना के खिलाफ मिलेगा चौथा हथियार
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

देश को कोरोना के खिलाफ मिलेगा चौथा हथियार

RNS INDIA NEWS 08/05/2021
rns featured image new

इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति मांगेगी जायडस कैडिला

नई दिल्ली, 8 मई (आरएनएस)। भारत को कोरोना के खिलाफ चौथे हथियार मिलने की संभावना प्रबल हो गई है। मेडिसिन बनाने वाली अहमदाबाद की प्रमुख कंपनी जायडस कैडिला इस महीने अपनी कोरोना वैक्सीन के लिए अनुमति मांग सकती है। कंपनी को कोविड वैक्सीन से जुड़ा डेटा मिल गया है। अब इस टीके के लिए इमरजेंसी यूज ऑथराइजेशन का आवेदन कर सकती है। कंपनी को भरोसा है कि वैक्सीन को मई में ही मंजूरी मिल जाएगी। कंपनी प्रति महीने एक करोड़ कोरोना वैक्सीन के उत्पादन का दावा कर रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक, अगर मंजूरी मिली तो जाइकोव-डी भारत के ष्टश1द्बस्र-19 टीकाकरण अभियान में इस्तेमाल होने वाला चौथा टीका होगा। मेड इन इंडिया, कंपनी की योजना वैक्सीन के उत्पादन को प्रति माह 3-4 करोड़ खुराक तक बढ़ाने की है। इसके लिए दो अन्य विनिर्माण कंपनियों के साथ पहले से ही बातचीत कर रही है।
वैक्सीन को आदर्श रूप से 2 और 8 डिग्री सेल्सियस के बीच संग्रहित किया जाना चाहिए। यह 25 डिग्री सेल्सियस पर कमरे के तापमान की स्थिति में भी स्थिर रहता है। इसका डोज लगाना भी काफी आसान है। डेवलपर्स ने यह जानकारी दी है। उनका कहना है कि इंट्राडेर्मल इंजेक्शन के माध्यम से इसे इंजेक्ट किया जा सकता है।
यदि जाइकोव-डी के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी दी जाती है तो देश के टीकाकरण अभियान में आ रही कमी को दूर करने में मदद मिलेगी। आपको बता दें कि इससे पहले अप्रैल में, जायडस कैडिला ने घोषणा की थी कि उसकी दवा वीराफिन को ष्टश1द्बस्र-19 के हल्के मामलों के उपचार के लिए भारत के ड्रग कंट्रोलर जनरल से प्रतिबंधित आपातकालीन उपयोग की मंजूरी मिली है।
एक साक्षात्कार में शेरविल पटेल ने कोरोना वैक्सीन जाइकोव-डी के सभी पहलुओं पर बात की। उन्होंने कहा हमारी वैक्सीन आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी पाने के काफी करीब है। उन्होंने कहा, मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि कोविड के खिलाफ भारत का पहला स्वदेशी तौर पर विकसित डीएनए वैक्सीन, जो कि हमारा जाइकोव-डी है, मंजूरी के बहुत करीब पहुंच रहा है।
शरविल पटेल ने कहा, हमने नैदानिक परीक्षणों के लिए अपनी सभी भर्ती लगभग पूरी कर ली है। हमारे पास, भारत में एक कोविड टीका परीक्षण के लिए अब तक की सबसे बड़ी संख्या में रोगियों की भर्ती है। परीक्षण के एक भाग के रूप में टीकाकरण किए गए स्वयंसेवकों की संख्या 28,000 है। शरविल पटेल ने यह भी कहा कि उनकी कंपनी ने 12-17 आयु वर्ग के बच्चों को भी टीका परीक्षण के लिए शामिल किया है।
शरविल पटेल ने कहा कि जैसे ही प्रभावकारिता डेटा प्राप्त होता है, हम आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी प्राप्त करने के लिए आवेदन करेंगे। उन्होंने कहा कि जैसे ही मंजूरी मिल जाती है, जुलाई से जायडस कैडिला कोविड -19 टीकों का उत्पादन शुरू कर देगा।
उन्होंने कहा, हम उम्मीद करते हैं कि मई के मध्य में हमारी प्रभावकारिता के आंकड़े देखने को मिलेंगे। हम वैक्सीन की अच्छी मात्रा का उत्पादन करने की उम्मीद करते हैं। उन्होंने कहा कि मई तक कंपनी कोविड -19 वैक्सीन के सीमित उपयोग के बारे में नियामकों से बात करने की स्थिति में होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंजे पुरुषों को कोरोना संक्रमण का खतरा ज्यादा
Next: कोरोना अपडेट उत्तराखंड: आज मिले 8390 नए संक्रमित, 118 की मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.