Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देश के विभिन्न हिस्सों से राज्य के गांवों में प्रवासियों के वापसी का क्रम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देश के विभिन्न हिस्सों से राज्य के गांवों में प्रवासियों के वापसी का क्रम

RNS INDIA NEWS 22/05/2021
rns featured image new

देहरादून। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर तेज होने के साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों से राज्य के गांवों में प्रवासियों के वापसी का क्रम बना हुआ है। 21 अप्रैल से 19 मई तक गांवों में 91352 प्रवासी लौट चुके हैं। इनमें से कितने लोग ऐसे हैं, जो पिछले साल परिस्थितियां सामान्य होने चले गए थे, इसे लेकर अब तस्वीर साफ होगी। उत्तराखंड ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग इसका अध्ययन कराने जा रहा है। आयोग के उपाध्यक्ष डा.एसएस नेगी के मुताबिक गांव लौटे प्रवासियों से संपर्क साधने की रणनीति तैयार की जा रही है। साथ ही उनसे यह भी पूछा जाएगा कि उन्हें किस क्षेत्र में महारथ हासिल है, ताकि इसी के दृष्टिगत उनके स्वरोजगार के लिए सरकार को सुझाव दिए जा सकें।
यह किसी से छिपा नहीं है कि उत्तराखंड के गांव लगातार पलायन का दंश झेल रहे हैं। राज्य गठन के बाद से अब तक 1702 गांवों का वीरान होना इसकी तस्दीक करता है। पलायन आयोग की रिपोर्ट बताती है कि ऐसे गांवों की बड़ी तादाद है, जहां आबादी अंगुलियों में गिनने लायक रह गई है। रिपोर्ट के मुताबिक रोजगार के साधनों का अभाव और शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं न पसरने के कारण यहां के गांवों से बेहतर भविष्य की आस में मजबूरी में पलायन हो रहा है।
पिछले साल देश में कोरोना संकट के दस्तक देने के बाद विभिन्न राज्यों से प्रवासियों के वापस लौटने का सिलसिला शुरू हुआ तो गांवों की रौनक लौट आई थी। गत वर्ष 3.52 लाख प्रवासी राज्य के गांवों में लौटे थे। इससे गांवों की रंगत भी निखर आई थी। हालांकि, बाद में परिस्थितियां सामान्य होने के बाद 30 सितंबर तक इनमें से करीब पौने दो लाख लोग वापस चले गए थे। शेष ने गांवों में रहकर खेती, किसानी, पशुपालन समेत अन्य स्वरोजगार में हाथ आजमाया।
अब जबकि कोरोना की दूसरी लहर तेज होने के बाद परिस्थितियां पिछले साल जैसी हो गई हैं तो 21 अप्रैल से प्रवासियों की वापसी का क्रम फिर तेज हुआ है। इसे देखते हुए पलायन आयोग यह अध्ययन करने जा रहा है कि इन प्रवासियों में ऐसे कितने हैं, जो पिछले साल वापस चले गए थे। आयोग के उपाध्यक्ष डा.एसएस नेगी के अनुसार प्रवासियों से फोन पर संपर्क साधा जाएगा। इस दौरान यह भी पूछा जाएगा कि अब क्या वे गांव में रहकर ही स्वरोजगार करना चाहेंगे और किस क्षेत्र में। उन्होंने बताया कि यह अध्ययन पूर्ण होने के बाद प्रवासियों के कदम थामे रखने के मद्देनजर सुझाव सरकार को दिए जाएंगे। इसमें मुख्य फोकस मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना समेत अन्य योजनाओं में प्रवासियों को लाभान्वित कराने पर फोकस किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दवा की कालाबाजारी में दो वार्ड ब्वाय गिरफ्तार
Next: अल्मोड़ा: कोविड कर्फ्यू में चैकिंग के दौरान बिलियर्डस खुला मिला, तमंचा बरामद

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.