Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दवा की कालाबाजारी में दो वार्ड ब्वाय गिरफ्तार
  • देहरादून

दवा की कालाबाजारी में दो वार्ड ब्वाय गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/05/2021
rns featured image new

देहरादून। क्लेमनटाउन पुलिस ने निजी अस्पताल के दो वार्ड ब्वाय को दवा की कालाबाजारी और ओवररेटिंग में गिरफ्तार किया है। वार्ड ब्वाय ने अस्पताल में इंजेक्शन समाप्त होने की बात कहकर महंगे दामों में दवा खरीदने को फोन किया था। दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी और महामारी ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। क्लेमनटाउन थाना प्रभारी धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि टर्नर रोड स्थित वेलमेड अस्पताल में भर्ती महिला मरीज को जरूरी दवा और इंजेक्शन की आवश्यकता थी। इस पर परिजन रिसेपशन कार्यालय में पहुंचे। आरोप है कि यहां मौजूद दो कर्मचारियों अमन बिष्ट पुत्र स्वर्गीय संजय बिष्ट निवासी शिव नगर डिफेंस कॉलोनी और सौरभ शर्मा पुत्र स्वर्गीय प्रेम शंकर शर्मा निवासी हरीपुर नवादा (दोनों वार्ड ब्वाय) ने अस्पताल में इंजेक्शन होने से मना कर दिया। कुछ देर के बाद आरोपियों ने महिला के तीमारदार को फोन किया और इंजेक्शन उनके पास मौजूद होने की बात कही गई। साथ ही इसकी कीमत आठ सौ रुपये के बदले बारह सौ रुपये मांगे गए। इसकी शिकायत तीमारदार ने अस्पताल प्रबंधन से की जिसके बाद मामला क्लेमनटाउन पुलिस के पास पहुंचा।पुलिस की जांच में आरोप सही पाए गए। इस प्रकरण में अस्पताल प्रबंधन की तहरीर पर अमन और सौरभ के खिलाफ धोखाधड़ी और महामारी ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। एसओ ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
नौकरी से निकाला: एसओ ने बताया कि दवाओं की कालाबाजारी और ओवरेटिंग का मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने दोनों वार्ड ब्वाय को नौकरी से निकाल दिया है।
पुलिस की जांच में यह आया सामने: एसओ धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि सूचना मिलने पर मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई। मुखिबरों से सूचना मिली कि दोनों वार्ड ब्वाय इस कालाबाजारी में लिप्त है। जो मरीज वेलमेड अस्पताल से डिस्चार्ज होकर जाते हैं उनकी दवाइयां दोनों अपने पास रख लेते हैं। साथ ही दूसरे मरीजों को उन दवाइयों को अधिक मूल्य पर बेच देते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 22 मई
Next: देश के विभिन्न हिस्सों से राज्य के गांवों में प्रवासियों के वापसी का क्रम

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.