Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • दीपा हत्याकांड के दोनों आरोपियों का आजीवन कारावास
  • नैनीताल

दीपा हत्याकांड के दोनों आरोपियों का आजीवन कारावास

RNS INDIA NEWS 18/12/2021
rns featured image new

नैनीताल। द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार सिंह की अदालत से शनिवार को दीपा हत्याकांड के दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। मुख्य आरोपी को एक लाख पांच हजार व सह आरोपी को 15 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा न करने पर डेढ़ वर्ष का अतिरिक्त कारावास होगा। आरोपियों पर दोष सिद्ध करने के लिए डीजीसी सुशील शर्मा ने 13 गवाह पेश किए व सर्विलांस के माध्यम से मृतका व दोनों आरोपियों की कॉल डिटेल व मोबाइल लोकेशन साबित किया।
अभियोजन पक्ष की ओर से कोर्ट को बताया गया कि सात जुलाई 2016 को जोगा राम निवासी दुपरौली थाना बेरीनाग जिला पिथौरागढ़ व मोहन राम निवासी बना कांडा बागेश्वर टाटा सूमो से रामनगर को निकले। मुखानी चौराहे से वह बड़यूड़ा गणाई गंगोली, जिला पिथौरागढ़ निवासी दीपा को घुमाने के बहाने कालाढूंगी वाया रामनगर, बाजपुर व काशीपुर ले गए। हल्द्वानी लौटते समय दोनों ने गड़प्पू जंगल के पास दीपा से छेड़खानी कर दी। दीपा के विरोध करने पर दोनों ने उसकी हत्या कर शव भाखड़ा पुल के पास फेंक दिया। 11 जुलाई को शव मिलने पर भाई कमलेश कुमार ने उसकी शिनाख्त की। पुलिस ने मामले में थाना कालाढूंगी में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। कमलेश ने जोगा राम के घर आने जाने के बयान पर टिकी जांच पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

ये हुई सजाएं-  कोर्ट ने जोगा राम निवासी दुपरौली थाना बेरीनाग जिला पिथौरागढ़ को धारा 302 में आजीवन कारावास ए‌वं एक लाख रुपया अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा न करने पर एक वर्ष अतिरिक्त कारावास होगा। शव को जंगल में छुपाने की धारा में तीन वर्ष की सजा व पांच हजार अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर छ: माह का अतिरिक्त कारावास होगा। सह आरोपी मोहन को 302 में आजीवन कारावास व दस हजार अर्थदंड व शव छुपाने पर तीन वर्ष की सजा व पांच हजार अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देन पर क्रमश: एक वर्ष व छह माह का अतिरिक्त कारावास होगा।

प्रतिकर के निर्देश –   न्यायालय के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को निर्देश दिए हैं कि वह मृतका के बच्चों को प्रतिकर दिलाने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई करे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा की विजय संकल्प यात्रा कुमाऊं की काशी बागेश्वर से होगी शुरू
Next: सरकारी नौकरी के नाम पर दो युवकों से लाखों की ठगी

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.