Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार के डीईओ-बेसिक पर गिरी गाज
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

हरिद्वार के डीईओ-बेसिक पर गिरी गाज

RNS INDIA NEWS 06/08/2020
rns featured image new

भ्रष्टाचार के 18 विभिन्न आरोपों के आधार पर ब्रह्मपाल सिंह सैनी सस्पेंड

देहरादून। रिटायरमेंट से एक महीना पहले ही हरिद्वार के डीईओ-बेसिक ब्रह्मपाल सिंह सैनी पर गाज गिर गई। सरकार ने भ्रष्टाचार के 18 विभिन्न आरोपों के आधार पर सैनी को सस्पेंड किया है। हाईकोर्ट ने भी सरकार को सैनी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। गुरुवार शिक्षा सचिव आर मीनाक्षीसुंदरम ने संस्पेंशन के आदेश जारी किए। सैनी को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से अटैच किया गया है। शिक्षा सचिव ने बताया कि सैनी को चार्जशीट दे दी गई है। निलंबन अवधि में सैनी को नियमानुसार देय सभी सुविधाएं जारी रहेंगी। दूसरी तरफ, सैनी ने शासन के फैसले पर तो टिप्पणी नहीं की, लेकिन यह जोर देते हुए कहा कि सभी आरोप निराधार है। चार्जशीट के सभी आरोपों का बिंदुवार जवाब दिया जाएगा। सितंबर में सैनी का रिटायरमेंट है।
आरोप
1. सैनी ने दो साल के कार्यकाल में 250 नए स्कूलों का मान्यता दे दी। जबकि 50 स्कूलों की मान्यताओं को रिन्यु किया। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि इनमें कई स्कूल ऐसे हैं, जो तय मानक भी पूरे नहीं करते। सैनी ने सभी विभागीय मानकों की अनदेखी करते हुए इन स्कूलों को मान्यता दे दी।
2. 26 दिसंबर 2017 को सैनी का बागेश्वर तबादला कर दिया गया था। लेकिन उन्होंने ज्वाइन नहीं किया। बाद में अपने रसूख का इस्तेमाल करते हुए अपना तबादला दोबारा हरिद्वार ही करवा लिया। सरकार ने इस मामल को गंभीर अनुशासनहीना माना है।
3. हर अधिकारी को सरकारी वाहन इस्तेमाल के लिए हर महीने दो हजार रुपये की कटौती करानी होती है। सैनी ने सरकारी कार का खूब इस्तेमाल किया, लेकिन वेतन से कटौती नहीं करवाई। एक सूचना के अधिकार में मांगी गई जानकारी में सैनी ने अपना वाहन खर्च सात लाख 72 हजार 426 रुपये बताया। यह खर्च 18 महीने की अवधि का है।
4. सैनी पर उपशिक्षा अधिकारियों और शिक्षकों के तबादले और उन्हें कार्यमुक्त करने में भी भ्रष्टाचर का आरोप लगा है। आरोप है कि इन कामों के लिए सैनी के कार्यकाल में काफी वित्तीय गोलमाल किया। इसकी शिकायत शिक्षकों की ओर से भी की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टास्क फोर्स की सहमति के बिना ही मिल सकेगा ऋण
Next: यमुनोत्री विधायक को मिली फोन पर जान से मारने की धमकी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.