Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डेंगू के लार्वा को नष्ट करने के लिए चलेगा अभियान
  • देहरादून

डेंगू के लार्वा को नष्ट करने के लिए चलेगा अभियान

RNS INDIA NEWS 08/09/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश और आसपास तेजी से पैर पसार रहे डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण के लिए नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। शहर की बस्तियों में डेंगू के लार्वा को नष्ट करने और साफ सफाई का वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलेगा। साथ ही सभी पार्षद अपने-अपने वार्डों में घर-घर जाकर मच्छर जनित डेंगू रोग की रोकथाम और बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। एम्स के चिकित्सकों के साथ स्वास्थ्य विभाग डेंगू के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी रखेगा। गुरुवार को नगर निगम ऋषिकेश कार्यालय में मेयर अनिता ममगाईं ने डेंगू की रोकथाम को स्वास्थ्य विभाग, एम्स ऋषिकेश के वरिष्ठ चिकित्सक और नगर निगम के अधिकारियों की बैठक ली। मेयर ने कहा कि पिछले सालों के आंकड़ों के अध्ययन से पता चलता है कि डेंगू प्रत्येक तीसरे वर्ष अधिक जोखिम भरा और जानलेवा हो जाता है। इसके अनुसार 2019 के बाद अब इस साल अधिक सावधान रहने की जरूरत है। मेयर ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभाग शहर के सभी वार्डों में लगातार कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहे हैं। मेयर ने सरकारी अस्पताल के सीएमएस डॉ. पीके चंदोला को डेंगू नियंत्रण के लिए जरुरत पड़ने पर मौके पर ही संभावित डेंगू मरीजों के ब्लड सैंपल लेने के लिए कहा है। मौके पर मुख्य नगर आयुक्त राहुल कुमार गोयल, सीएमएस डा. प्रदीप चंदोला, जिला मलेरिया अधिकारी डा. सौरभ जोशी, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक एसएस यादव, सफाई निरीक्षक संतोष गुसाईं, अभिषेक मल्होत्रा, विवेक भंडारी, सुभाष सेमवाल, पार्षद विजय बडोनी, राजेंद्र बिष्ट, शशांक सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नेत्रदान करने वालों के परिजनों को किया सम्मानित
Next: सड़क दुर्घटना में घायल एसडीएम लक्सर का एम्स ऋषिकेश में निधन

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.