Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अब बाहुबली-माफिया को नहीं दिया जाएगा टिकट, मुख्तार की जगह भीम राजभर लडेंगे चुनाव
  • राष्ट्रीय

अब बाहुबली-माफिया को नहीं दिया जाएगा टिकट, मुख्तार की जगह भीम राजभर लडेंगे चुनाव

RNS INDIA NEWS 10/09/2021
rns featured image new

मायावती ने किया बड़ा ऐलान

लखनऊ (आरएनएस)। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को आगामी चुनावों को लेकर बड़ी घोषणा की है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बीएसपी का आगामी यूपी विधानसभा आमचुनाव में प्रयास होगा कि किसी भी बाहुबली या माफिया आदि को पार्टी से चुनाव न लड़ाया जाए. इसके मद्देनजर ही आजमगढ़ मंडल की मऊ विधानसभा सीट से अब मुख्तार अंसारी का नहीं बल्कि यूपी के बीएसपी राज्य अध्यक्ष भीम राजभर के नाम को फाइनल किया गया है.

मायावती ने आगे कहा कि जनता की कसौटी और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के प्रयासों के तहत ही लिए गए इस निर्णय के फलस्वरूप पार्टी प्रभारियों से अपील है कि वे पार्टी उम्मीदवारों का चयन करते समय इस बात का खास ध्यान रखें. ताकि सरकार बनने पर ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में कोई भी दिक्कत न हो.

बीएसपी सुप्रीमों ने आगे कहा कि बीएसपी का संकल्प ‘कानून द्वारा कानून का राज’ के साथ ही यूपी की तस्वीर को भी अब बदल देने का है. ताकि प्रदेश और देश ही नहीं बल्कि बच्चा-बच्चा कहे कि सरकार हो तो बहनजी की ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ जैसी और बीएसपी जो कहती है वह करके भी दिखाती है यही पार्टी की सही पहचान भी है.

बीजेपी के पास विकास का मुद्दा
वहीं केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि बीजेपी उत्तर प्रदेश और उन तमाम क्षेत्रों में विकास और विश्वास के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में है. हम अपना लेखा-जोखा लेकर लोगों के बीच जाएंगे. हमें जाति, धर्म और इस तरह के संकीर्ण मुद्दों की जरूरत नहीं है. बीजेपी का एक ही विकास का एजेंडा है.

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर यूपी दौरे पर हैं. प्रियंका गांधी इस दौरान आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति तैयार करेंगी. वहीं शुक्रवार और शनिवार को प्रियंका, पार्टी नेताओ और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगी.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली में बनेगी पहली मल्टी लेवल बस पार्किंग
Next: डंफर की चपेट में आकर आरपीएफ के दो जवानों की दर्दनाक मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.