Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली की मंत्री आतिशी का अनशन तीसरे दिन भी जारी, कहा हरियाणा से नहीं आ रहा पानी
  • राष्ट्रीय

दिल्ली की मंत्री आतिशी का अनशन तीसरे दिन भी जारी, कहा हरियाणा से नहीं आ रहा पानी

RNS INDIA NEWS 23/06/2024
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली में बीते सप्ताह पेयजल का संकट और बढ़ गया। यहां राष्ट्रीय राजधानी में पेयजल के उत्पादन में सामान्य दिनों के मुकाबले 100 एमजीडी से भी अधिक की गिरावट आई है। इस बीच राज्य के लिए पानी की मांग कर रही दिल्ली की मंत्री आतिशी का अनशन रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा।
आतिशी ने आज कहा कि हरियाणा के हथिनी कुंड में पानी भरा हुआ है लेकिन वहां की सरकार ने दिल्ली के लिए पानी छोडऩे वाले गेट बंद कर दिए हैं। दिल्ली के हक के पानी पर हरियाणा सरकार ने ताला लगाया है।
आतिशी का कहना है कि जब तक दिल्ली की जनता को उनके हक का पानी नहीं मिल जाता तब तक उनका ‘पानी सत्याग्रह’ जारी रहेगा।
दूसरी ओर, दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के पेयजल उत्पादन में अब 117 एमजीडी पानी की कमी आ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आतिशी के अनशन पर बैठने के बाद हरियाणा ने और अधिक पानी रोकना शुरू कर दिया है। इससे प्रतिदिन करीब 17 एमजीडी पानी की अतिरिक्त कमी हुई है।
सौरभ भारद्वाज का कहना है कि एक एमजीडी पानी से करीब 28,500 लोगों की पानी की जरूरत पूरी होती है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में पहले 100 एमजीडी पानी की कमी थी। अब 117 एमजीडी पानी की कमी हो गई है। अतिरिक्त 17 एमजीडी पानी दिल्ली के करीब 4.85 लाख लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से लगातार दिल्ली को कम पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। पहले दिल्ली में प्रतिदिन 1000 एमजीडी के आप-पास पानी का उत्पादन हो रहा था। यह 21 जून को घटकर 896 एमजीडी रह गया है।
दिल्ली सरकार ने आरोप लगाया कि हरियाणा की ओर से आने वाले पानी में लगातार कमी की जा रही है। उन्होंने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार पर भी हमला करते हुए कहा कि ‘वन इंडिया वन टीम’ की बात करने वाले आज अपने ही देश की राजधानी के लोगों को प्यासा रख रहे हैं।
जल संकट के मुद्दे पर दिल्ली सरकार के मंत्री आज उपराज्यपाल से भी मुलाकात करेंगे। सौरभ भारद्वाज ने कहा, इससे पहले मैं और आतिशी उप राज्यपाल से पानी के मुद्दे पर मुलाकात कर चुके हैं। इस मुलाकात को उपराज्यपाल ने बकायदा तीन कैमरों में रिकॉर्ड करवाया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन अल्मोड़ा हरेला पर्व पर करेगा वृक्षारोपण
Next: चाय विक्रेता की हत्या करने वाला कबाड़ी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.