Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दिल्ली के वेदमूर्ति पुरी को दी महामंडलेश्वर की उपाधि
  • हरिद्वार

दिल्ली के वेदमूर्ति पुरी को दी महामंडलेश्वर की उपाधि

RNS INDIA NEWS 22/07/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  हरिद्वार स्थित मां मनसा देवी चरण पादुका मंदिर परिसर में पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी की ओर से पट्टाभिषेक समारोह आयोजित किया गया। दिल्ली निवासी स्वामी वेदमूर्ति पुरी को विधिवत वैदिक रीति से महामंडलेश्वर की उपाधि प्रदान की गई। यह समारोह श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुआ। पट्टाभिषेक के बाद श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि महामंडलेश्वर वेद मूर्ति पुरी अब देश और विदेश में सनातन धर्म, संत परंपरा और अखाड़ा संस्कृति के प्रचार-प्रसार का कार्य करेंगे। संत समाज को अब आश्रमों की सीमा से बाहर निकलकर हिंदू समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने 2027 के चुनावों में भी संतों की सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता जताते हुए कहा कि सनातन धर्म की रक्षा और राष्ट्रहित में संतों की आवाज और मुखर होनी चाहिए। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरि ने कहा कि उनका जीवन सनातन धर्म और अखाड़ा परंपराओं की सेवा को समर्पित रहेगा। उन्होंने कहा कि आज जब धर्म पर सांस्कृतिक हमले हो रहे हैं, ऐसे में संतों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। महामंडलेश्वर ललितानंद गिरि ने कहा कि वर्तमान में धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए संत समाज को एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह कालखंड हिंदू धर्म के लिए निर्णायक साबित हो सकता है, इसलिए सभी संतों को सामाजिक और सांस्कृतिक जिम्मेदारी निभानी होगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख पदम सिंह ने भी भाग लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: समीक्षा अधिकारी की मुख्य परीक्षा 25 एवं 26 सितंबर को
Next: चुनावी शोर थमा, वोट मांगने को घर-घर पहुंचे प्रत्याशी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • कोरियर कंपनी का कर्मचारी 3.86 लाख रुपये के पार्सल लेकर फरार
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.