Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • चुनावी शोर थमा, वोट मांगने को घर-घर पहुंचे प्रत्याशी
  • रुद्रप्रयाग

चुनावी शोर थमा, वोट मांगने को घर-घर पहुंचे प्रत्याशी

RNS INDIA NEWS 22/07/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का शोर मंगलवार सांय 5 बजे थम गया जबकि अब प्रत्याशी घर-घर वोट मांगने पहुंचने लगे हैं। विशेषकर आज बुधवार का दिन और रात हर प्रत्याशी के लिए बड़ी चुनौती होगी जब वह अपना पूरी तैयारी और मेहनत को बनाए रख सके। कोई अन्य प्रत्याशी उनका खेल खराब न कर दे, इसको लेकर सभी प्रत्याशी सर्तक हो गए हैं। पंचायत चुनाव के लिए 24 जुलाई को मतदान होना है ऐसे में 23 जुलाई बुधवार का दिन और रात मतदाताओं के घर-घर जाकर वोट मांगने के लिए प्रत्याशी बारिश में भी पसीना बहा रहे हैं। मंगलवार सुबह से लेकर सांय तक ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों ने जमकर प्रचार किया। लाउडिस्पीकर के साथ ही जन सभा और रैलियों के माध्यम से प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंकी। जबकि सांय 5 बजे बाद प्रचार का शोर थम गया। अब प्रत्याशी मतदाताओं के घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। वहीं अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए उनके समर्थक भी पूरी ताकत झोंके हुए हैं। भाजपा-कांग्रेस के समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में दोनों पार्टियों के जनपद स्तरीय नेता भी प्रचार कर रहे हैं। अब, आज बुधवार का ही दिन शेष है जिसमें प्रत्याशी डोर-टू-डोर जाकर प्रचार करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली के वेदमूर्ति पुरी को दी महामंडलेश्वर की उपाधि
Next: पुलिस ने किया गौ तस्करों के खिलाफ केस दर्ज, दो तमंचे और कारतूस बरामद

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.