Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली के वसंत विहार में तेज रफ्तार ऑडी का कहर, पांच को कुचला
  • राष्ट्रीय

दिल्ली के वसंत विहार में तेज रफ्तार ऑडी का कहर, पांच को कुचला

RNS INDIA NEWS 13/07/2025
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। राजधानी दिल्ली के साउथ वेस्ट जिले के वसंत विहार इलाके में एक तेज रफ्तार ऑडी ने फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में आठ साल की एक बच्ची भी शामिल है। सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद कार ने एक खड़े ट्रक में भी टक्कर मारी। यह घटना शनिवार देर रात की है।
हादसे के बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा देर रात करीब 1.30 बजे की हुआ, जब सभी पीड़ित मुनिरका फ्लाईओवर के नीचे शिवा कैंप के सामने फुटपाथ पर सो रहे थे। उसी समय तेज गति से आ रही एक ऑडी कार ने अचानक नियंत्रण खो दिया और सो रहे लोगों को कुचलते हुए वहां से फरार हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। एक राहगीर ने सूझबूझ दिखाते हुए कार का नंबर नोट कर लिया और पीड़ित परिवार को इसकी जानकारी दी।
घायलों की पहचान लाधी (40), बिमला (8), सबामी उर्फ चिरमा (45), नारायणी (35), और रामचंद्र (45) के रूप में हुई है। सभी राजस्थान के निवासी हैं और दिल्ली में मजदूरी कर गुजारा करते हैं। पीड़ित सबामी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे अपने परिवार के साथ दिल्ली में फुटपाथ पर रहकर मजदूरी करते हैं।
पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसी दौरान शंकर विहार आर्मी कैंप के पास एक और हादसे की सूचना मिली, जहां एक ऑडी कार ने ट्रक में पीछे से टक्कर मारी थी। गश्त कर रहे सेना के जवानों ने चालक को पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची और कार का नंबर जांचा, तो पुष्टि हुई कि यही वही कार थी जिसने वसंत विहार में हादसा किया था।
आरोपी की पहचान द्वारका निवासी उत्सव शेखर (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में चुनाव चिन्ह आवंटन पर लगी रोक, हाईकोर्ट के आदेश पर निर्वाचन आयोग का फैसला
Next: भारत के इस जिले में कैदी चलाएंगे पेट्रोल पंप, जेल प्रशासन ने शुरु की अनूठी पहल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.