Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देहरादून से शिमला पहुंची टीम, तेंदुए को पकड़ने के लिए बनेगा मास्टर प्लान
  • देहरादून

देहरादून से शिमला पहुंची टीम, तेंदुए को पकड़ने के लिए बनेगा मास्टर प्लान

RNS INDIA NEWS 15/11/2021
rns featured image new

देहरादून। हिमाचल की राजधानी शिमला के रिहायशी इलाकों में घुसकर मासूम बच्चों को उठाकर ले जाने वाले खूंखार तेंदुए को पकड़ने के लिए केंद्रीय वन्यजीव विभाग की एक टीम रविवार देर शाम को शिमला पहुंच गयी है।  देहरादून से शिमला पहुंची इस टीम में पांच एक्सपर्ट शामिल हैं जो अब तेंदुए को पकड़ने का प्लान तैयार करेंगे।

यह टीम शहर के साथ लगती उन जगहों पर भी गई जहां तेंदुआ दिखाई देने के प्रमाण मिले हैं। शहर के डाउनडेल इलाके से चार नवंबर को दिवाली की रात तेंदुए ने पांच साल के मासूम बच्चे को उठा लिया था। तीसरे दिन सर्च ऑपरेशन में बच्चे का क्षत-विक्षत शव साथ लगते जंगल से मिला था। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने उसी दिन से कई पिंजरे लगाए हैं। लेकिन तेंदुआ इनमें नहीं आ रहा। कनलोग में लगाए गए एक पिंजरे में तो तेंदुआ गेट पर आकर लौट गया।

ट्रैप कैमरों में लगातार तेंदुए की मूवमेंट नजर आने के बावजूद वन विभाग के हाथ खाली हैं। विभाग ने इस जंगल में तेंदुआ होने के प्रमाण तो जुटा लिए हैं लेकिन इसे कैसे पकड़ा जाए, इसके लिए विभाग ने केंद्रीय टीम से मदद मांगी है। रविवार शाम को यह टीम शिमला पहुंच गई है। सोमवार को बैठक कर नया प्लान तैयार किया जा सकता है।

 

ट्रेंकुलाइजर गन के साथ फील्ड में उतरने की तैयारी

शहर में घूम रहे तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम अब ट्रेंकुलाइजर गन लेकर भी फील्ड में उतरने जा रही है। तेंदुआ दिखाई देने पर उसे बेहोश किया जाएगा। अभी इसे जिंदा पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। विभाग ने अपने फील्ड स्टाफ को भी सक्रिय रहने को कहा है ताकि कहीं भी तेंदुआ दिखने पर तुरंत टीम मौके पर पहुंच सके।

 

कई जगह तेंदुए दिखने से बढ़ी मुसीबत

शहर में बीते एक हफ्ते के दौरान कई जगह तेंदुए दिखाई दे चुके हैं। डाउनडेल, फागली, रामनगर, कनलोग, नवबहार, टुटू एरिया में भी तेंदुआ दिखाई दे चुका है। शहर में कितने तेंदुए घूम रहे हैं, यदि एक से ज्यादा है तो इनमें से कौन सा तेंदुआ बच्चों को उठा रहा है, इसकी गुत्थी सुलझाने में विभाग खुद उलझ रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अठखेलियां कर रहीं आकर्षित: कई सरहदें लांघ आसन वेटलैंड पहुंचे मेहमान परिंदे
Next: कार हादसे में चचेरे भाईयों की मौत, भांजा लापता

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.