Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • भाजपा जिलेभर में 15 तक करेगी पन्ना प्रमुखों की तैनाती: बिष्ट
  • नैनीताल

भाजपा जिलेभर में 15 तक करेगी पन्ना प्रमुखों की तैनाती: बिष्ट

RNS INDIA NEWS 12/05/2023
rns featured image new

हल्द्वानी। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा कि पार्टी संगठन इन दिनों बूथों की मजबूती के लिए पन्ना प्रमुखों की तैनाती के कार्य मे जुटा हुआ है। 15 जून तक जिलेभर के हर वार्ड स्तर पर पन्ना प्रमुखों की तैनाती कर दी जाएगी। साथ ही हर बूथ में 11 सदस्यों को नियुक्त किया जाएगा। बताया कि 15 जून को केंद्र की मोदी सरकार ने 9 साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। इस मौके पर पार्टी जिलेभर में जन संपर्क अभियान चलाएगी।
जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने पत्रकार वार्ता में बताया मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा के सांसद अपने क्षेत्र में प्रवास में रहेंगे।  जिसके तहत सांसद तीरथ सिंह रावत के रामनगर प्रवास व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट के नैनीताल लोकसभा में प्रवास पर रहेंगे। इस अभियान के तहत सांसद अपने क्षेत्र के शिक्षक, वकील, चिकित्सक, खिलाड़ी, कलाकार, व्यवसायी, व्यापारी जैसे प्रोफेशनल्स से संपर्क करेंगे। इसके अलावा मोदी सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क स्थापित करेंगे। सरकार की योजना से लाभार्थियों के  जीवन में क्या बदलाव आया, इसका अध्य्यन  भी करेंगे। बिष्ट ने बताया पार्टी के देशव्यापी अभियान में नए मतदाताओं से संपर्क साधने, धार्मिक नेता, पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता आदि से संपर्क करने का काम भी किया जाएगा।  उन्होंने बताया प्रवास पर रहने वाले सांसद किसान, मजदूर, गरीब, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक, महिलाओं, युवाओं और ग्रामीण विकास के लिए किए गए कार्यों का प्रचार प्रसार करेंगे। बताया कि मोदी सरकार के 9 साल पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी बैठककर प्रदेश, जिला, मंडल स्तर के कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी सौंपी जा रही हैं। यहां भाजपा जिला महामंत्री रंजन बर्गली, जिला उपाध्यक्ष रुचि गिरी गोस्वामी, जिला सह मीडिया प्रभारी विनोद मेहरा, मंडल अध्यक्ष मदन जोशी, वीरेंद्र सिंह रावत, महामंत्री आशीष ठाकुर, अरुण कुमार आर्या मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देहरादून में नर्सिंग स्टाफ के 65 फीसदी पद खाली, काम के दबाव में नर्सें तनाव में
Next: किरायेदार का सत्यापन नहीं कराने पर 72 लोगों का चालान

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान
  • हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश
  • मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट
  • दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा ने विकास कार्यों की समीक्षा की, जनहित को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश
  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.