Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देहरादून के पैनेसिया अस्पताल में भीषण आग, महिला मरीज की मौत
  • देहरादून

देहरादून के पैनेसिया अस्पताल में भीषण आग, महिला मरीज की मौत

RNS INDIA NEWS 20/05/2026
WhatsApp Image 2026-05-20 at 21.01.50_11zon

देहरादून(आरएनएस)। देहरादून शहर में बुधवार को पैनेसिया हॉस्पिटल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। अचानक धुआं फैलने के बाद मरीजों और उनके परिजनों में दहशत का माहौल बन गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक अस्पताल के एसी सिस्टम में शॉर्ट सर्किट होने के बाद आग भड़की, जिसने कुछ ही देर में पूरे परिसर को धुएं से भर दिया। हादसे में 60 वर्षीय एक महिला मरीज की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मरीजों की तबीयत बिगड़ने की सूचना है। आग बुझाते हुए कई पुलिस कर्मी भी झुलस गए। जानकारी के अनुसार, पैनेसिया अस्पताल के आईसीयू में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिसमें दम घुटने से एक महिला मरीज की मौत हो गई। हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती कई मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर किया गया है। आग लगते ही अस्पताल स्टाफ ने तत्काल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालना शुरू किया। कई मरीजों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर के सहारे बाहर लाया गया, जबकि गंभीर मरीजों को स्ट्रेचर और एंबुलेंस से शहर के दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। कैलाश अस्पताल में भर्ती कराए गए छह मरीजों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग के बाद अस्पताल की ऊपरी मंजिलों और वार्डों में तेजी से धुआं भर गया था, जिससे भर्ती मरीजों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। स्थिति बिगड़ती देख अस्पताल परिसर को खाली कराया गया और आसपास मौजूद लोगों ने भी रेस्क्यू में मदद की। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अधिकारियों का कहना है कि समय रहते रेस्क्यू शुरू होने से बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, आग बुझाते हुए कई पुलिसकर्मी भी झुलस गए। आग लगने से एक महिला मरीज की मौत हो गई है। महिला 60 वर्षीय बताई जा रही है, जो अस्पताल में एडमिट थी। फिलहाल आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती स्तर पर एसी ब्लास्ट को वजह माना जा रहा है, लेकिन फायर विभाग तकनीकी पहलुओं की भी जांच कर रहा है। प्रशासन ने अस्पताल प्रबंधन से सुरक्षा इंतजामों और फायर सेफ्टी सिस्टम को लेकर भी जानकारी मांगी है।
एसएसपी प्रमोद डोबाल ने बताया कि दमकल टीमों ने आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया है। अस्पताल में मौजूद सभी मरीजों और घायल स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकालकर अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी की स्थिति सामान्य और निगरानी में बताई जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डेढ़ लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Next: ऑपरेशन प्रहार के तहत 17 किलो से अधिक गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश
  • क्लास में पढ़ रहे दो छात्रों के सिर पर गिरा पंखा… एक छात्र गंभीर रूप से घायल
  • तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
  • बाजपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का इनामी बदमाश मोइन गिरफ्तार
  • देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
  • महिला ने पति की हत्या कर शव बाथरूम में दफनाया, ऊपर से टाइल्स लगवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.