Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत 17 किलो से अधिक गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

ऑपरेशन प्रहार के तहत 17 किलो से अधिक गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 20/05/2026
WhatsApp Image 2026-05-20 at 17.45.13_11zon

अल्मोड़ा। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत सल्ट पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 17.480 किलो अवैध गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 4.37 लाख रुपये आंकी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह और एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम ने कठपतिया तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या यूके04-एजी-5474 पर सवार दो युवकों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से पिट्ठू बैग और कट्टे में कुल 17.480 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में अनिल रावत पुत्र सोवन सिंह रावत निवासी टेड़ा, थाना रामनगर जिला नैनीताल तथा गौरव रावत पुत्र बख्तावर सिंह निवासी रिवाली रणथमवल, थाना सल्ट शामिल हैं। पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में अपर उपनिरीक्षक लखविंदर सिंह, हेड कांस्टेबल आरिफ हुसैन, हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार और हेड कांस्टेबल हेमंत मनराल शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देहरादून के पैनेसिया अस्पताल में भीषण आग, महिला मरीज की मौत
Next: पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी को दी श्रद्धांजलि

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दुग्ध समितियों के चुनाव नियमों में संशोधन और नामांकन शुल्क घटाने की मांग

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-04 at 17.34.22
  • अल्मोड़ा

एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार से मांगा जवाब

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर अल्मोड़ा योगा एंड वैलनेस स्टूडियो का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश
  • क्लास में पढ़ रहे दो छात्रों के सिर पर गिरा पंखा… एक छात्र गंभीर रूप से घायल
  • तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
  • बाजपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का इनामी बदमाश मोइन गिरफ्तार
  • देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
  • महिला ने पति की हत्या कर शव बाथरूम में दफनाया, ऊपर से टाइल्स लगवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.