Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • डेढ़ लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
  • बागेश्वर

डेढ़ लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 20/05/2026
rns featured image new

बागेश्वर। जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने एक युवक को 4.99 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है।

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने सभी थाना प्रभारियों को नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में सोमवार को कोतवाली बागेश्वर पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने मनीष कुमार उर्फ मरिया निवासी घटवगढ़ वार्ड, बागेश्वर को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 4.99 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। उसके खिलाफ वर्ष 2022 और 2025 में भी कोतवाली बागेश्वर में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगालने में जुटी है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नितिन बहुगुणा, हेड कांस्टेबल सुरेश आर्या, हेड कांस्टेबल पूरन मठपाल और कांस्टेबल राजेंद्र सिंह शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
Next: देहरादून के पैनेसिया अस्पताल में भीषण आग, महिला मरीज की मौत

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

सात बार जनता दरबार पहुंचे ग्रामीण, फिर भी नहीं मिली सड़क

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.