Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • दीपावली में टनकपुर मुख्य बाजार से प्रतिबंधित रहेगा यातायात
  • चम्पावत

दीपावली में टनकपुर मुख्य बाजार से प्रतिबंधित रहेगा यातायात

RNS INDIA NEWS 19/10/2022
rns featured image new

चम्पावत। टनकपुर में धनतेरस से दीपावली पर्व तक मुख्य बाजार से यातायात पूर्ण रुप से प्रतिबंध रहेगा। तहसील में हुई बैठक में प्रशासन ने सर्वसम्मति से ये फैसला लिया है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस इस क्षेत्र में तैनात रहेगी। मंगलवार को तहसील कार्यालय में एसडीएम हिमांशु कफल्टिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिसमें पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारियों समेत व्यापारी मौजूद रहे। एसडीएम ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि शहर के मुख्य बाजार में धनतेरस से महालक्ष्मी तक तुलसीराम चौराहे से चड्डा चौराहे के बीच यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा टनकपुर में पटाखों की दुकानें गांधी मैदान तो बनबसा में भजनपुर इंटर कॉलेज में लगेंगी। एसडीएम ने कहा कि पटाखा व्यापारी लाइसेंस बनाने के बाद ही पटाखे बेच सकते हैं। उन्होंने कहा कि अप्रिस घटना न हो इसके लिए सभी व्यापारी दुकानों में पानी और बालू रखेंगे। साथ ही फायर सर्विस को पटाखा बाजार में अग्निशमन व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में तहसीलदार पिंकी आर्या, कोतवाल चंद्रमोहन सिंह, एआरटीओ सुरेंद्र कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष शाहिद हुसैन, अंकित अग्रवाल, शहंशाह, मोहित गड़कोटी आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 19 अक्टूबर
Next: शिक्षा मंत्री को बताई अशासकीय विद्यालयों की समस्याएं

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.