Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • न्यायालय
  • डेढ़ साल की मासूम से दुष्कर्म कर हत्या करने वाले रिश्तेदार को मौत की सजा
  • उत्तर प्रदेश
  • न्यायालय

डेढ़ साल की मासूम से दुष्कर्म कर हत्या करने वाले रिश्तेदार को मौत की सजा

RNS INDIA NEWS 24/10/2020
rns featured image new

रायबरेली(आरएनएस)। रायबरेली जिले की एक अदालत ने डेढ़ वर्ष की मासूम बच्ची संग दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या के आरोपी को दो लाख 20 हजार रुपये जुर्माने के साथ मृत्युदंड की सजा सुनायी है। जिला एवं सत्र न्यायालय के विशेष न्यायाधीश (पाक्सो कानून) ने शुक्रवार को यह फैसला सुनाया। सरकारी अधिवक्ता वेदपाल सिंह व संदीप सिंह ने बताया कि न्यायाधीश विजय पाल ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्क सुनने के बाद आरोपी को दुराचार का दोषी ठहराया। उन्होंने बताया कि अदालत ने अभियुक्त को कुल दो लाख बीस हजार रुपये के अर्थदंड के साथ मृत्युदंड की सजा सुनायी। अदालत ने जुर्माने की आधी रकम एक लाख 10 हजार रुपये पीडि़ता के पिता को देने का आदेश दिया है। सरकारी अधिवक्ता के मुताबिक दो मई, 2014 को डेढ़ वर्ष की मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। इस सिलसिले में रायबरेली जिले के सलोन थाने में अगले दिन मुकदमा दर्ज कराया गया था। बच्ची के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया कि दो मई को उसके परिवार में तिलक समारोह था। कार्यक्रम में शामिल होने आए एक रिश्तेदार ने रात करीब साढ़े दस बजे डेढ़ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को गांव के बाहर एक ट्यूबेल के गड्ढे में छिपा दिया था। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद दोषी को गिरफ्तार कर लिया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दशहरा पर्व पर अल्मोड़ा बाजार रहेगी बंद
Next: 2 नवंबर से इन स्कूलों को खोले जाने को लेकर सरकार ने जारी की गाइडलाइंस

Related Post

SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
rns featured image new
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

पत्नी और बच्चों का खर्च नहीं उठा सकते तो शादी ही मत करो, इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

RNS INDIA NEWS 22/04/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

‘महिलाओं को कोई नौकरी पर नहीं रखेगा’, पीरियड्स लीव पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

RNS INDIA NEWS 13/03/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
  • स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज
  • आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा
  • एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण
  • 20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.