Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • डेढ़ करोड़ के गबन के आरोपी लिपिक की हुई कुर्की
  • हरिद्वार

डेढ़ करोड़ के गबन के आरोपी लिपिक की हुई कुर्की

RNS INDIA NEWS 22/04/2022
rns featured image new

रुड़की। मूल रुप से सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) की देवबंद कोतवाली क्षेत्र के मिरगपुर गांव निवासी बिंदर सिंह पुत्र राजपाल उत्तराखंड जल संस्थान का स्थायी कर्मचारी है। करीब तीन साल पहले जल संस्थान के वार्षिक ऑडिट के दौरान उपभोक्ताओं से वसूले जाने वाले जलकर की धनराशि में गड़बड़ी के संकेत मिले थे। बाद में विभागीय जांच हुई तो पता चला कि लिपिक बिंदर सिंह ने विभाग से कुल 1.64 करोड़ रुपये का गबन किया है। मामला बड़ी रकम का होने के बावजूद विभाग ने लिपिक को निलंबित तक नहीं किया। साथ ही नरमाई बरतते हुए उसे गबन की रकम कई किस्तों मे जमा कराने की छूट दे दी। लिपिक ने दो साल तक थोड़ी बहुत रकम जमा की और फिर फरार हो गया। बाद मे जल संस्थान के सहायक अभियंता ने लक्सर कोतवाली में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। फिलहाल मामले की जांच एसएसआई लक्सर मनोज सिरोला कर रहे हैं। विवेचक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गबन के सारे साक्ष्य इकट्ठा कर लिए गए हैं। पर आरोपी फरार चल रहा है। बताया कि पुलिस ने आरोपी की चल अचल संपत्ति कुर्क करने का प्रार्थनापत्र न्यायालय मे दिया थ। न्यायालय से इसे मंजूरी मिलने के बाद पुलिस टीम ने एक महीने पहले ही मिरगपुर में उसके घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया था। बताया कि नोटिस की अवधि पूरी होने पर बुधवार को पुलिस ने मिहरगपुर में आरोपी का मकान व दूसरी सारी संपत्ति कुर्क कर ली है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बस में म्यूजिक सिस्टम लगा पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी
Next: युवक को नशीला पदार्थ सुंघाकर किया कुकर्म

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.