Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बस में म्यूजिक सिस्टम लगा पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बस में म्यूजिक सिस्टम लगा पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी

RNS INDIA NEWS 22/04/2022
roadways

देहरादून। उत्तराखंड परिवहन निगम ने रोडवेज बसों में म्यूजिक सिस्टम पर सख्त रोक लगा दी है। इस संबंध में निगम मुख्यालय ने सभी डिपो के सहायक महाप्रबंधकों, मंडल प्रबंधकों को पत्र भेजा है। किसी भी बस में म्यूजिक सिस्टम लगा पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
परिवहन निगम की ओर से जारी पत्र के मुताबिक, रोडवेज बसों में म्यूजिक सिस्टम लगा होने की वजह से यात्रियों को बस से उतरते समय बस रुकवाने के लिए काफी परेशानी होती है। ड्राइवर और कंडक्टर को यात्रियों का अनुरोध सुनाई ही नहीं देता। यात्रा के दौरान यात्री को मोबाइल के इस्तेमाल में भी परेशानी पेश आती है। निगम ने यह भी माना है कि म्यूजिक सिस्टम लगा होने से ड्राइवर-कंडक्टरों का ध्यान यात्रियों को बैठाने पर कम रहता है।

कई ड्राइवर और कंडक्टर ईयर फोन लगाकर भी म्यूजिक सुनते हैं। इससे यात्रियों को परेशानी होती है। इन सभी पहलुओं को देखते हुए म्यूजिक सिस्टम या ईयर फोन से म्यूजिक सुनने पर सख्त रोक लगाई गई है। परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन एवं तकनीकी दीपक जैन ने कहा कि 27 दिसंबर 2016 और इसके बाद से वैसे कई बार पत्र भेजकर म्यूजिक सिस्टम पर रोक की जानकारी दी गई है, लेकिन आधिकारिक स्तर पर भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह डिपो निरीक्षण, रोड पर चेकिंग के दौरान इसका सख्त संज्ञान लें। अपने डिपो के सभी उप अधिकारियों जैसे फोरमैन, स्टेशन प्रभारियों और समयपाल को भी ड्राइवर-कंडक्टरों को इस संबंध में निर्देश देने को कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस दिशा में तत्काल सख्त रोक लगाई जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के ट्रांसपोर्टर भी नहीं दे रहे टैक्स, परिवहन विभाग वसूली करने में नाकाम
Next: डेढ़ करोड़ के गबन के आरोपी लिपिक की हुई कुर्की

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.