Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देहरादून के 60 से ज्यादा टीचर जबरन रिटायर किए जाएंगे, शिक्षा विभाग ने भेजे नोटिस
  • देहरादून

देहरादून के 60 से ज्यादा टीचर जबरन रिटायर किए जाएंगे, शिक्षा विभाग ने भेजे नोटिस

RNS INDIA NEWS 29/11/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।    देहरादून जिले के साठ से ज्यादा शिक्षकों को जबरन रिटायर किया जाएगा। यह शिक्षक लंबे समय से गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं। शिक्षा विभाग की ओर से सूची के साथ सार्वजनिक नोटिस जारी करते हुए इनकी बीमारी और छुट्टियों का ब्योरा तलब कर लिया गया है। इससे शिक्षकों में नाराजगी है।  प्राथमिक शिक्षक संघ ने इसका विरोध करते हुए कहा कि एक तो यह शिक्षक पहले ही बीमारी और इलाज के खर्च से परेशान हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग ने जबरन रिटायरमेंट का फरमान सुनाकर उनकी तकलीफ को बढ़ा दिया है। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र रावत ने बताया कि यह शिक्षक भले ही गंभीर बीमारी से परेशान हैं, लेकिन ज्यादातर शिक्षण कार्य में जुटे हैं। ऐसे में इनको जबरन रिटायर करना ठीक नहीं है। अगर जरूरत पड़ी तो इसके खिलाफ आंदोलन भी किया जाएगा।
दस साल के रिजल्ट का विवरण भी मांगा  :  जिला शिक्षा अधिकारी-बेसिक प्रेमलाल भारती की ओर से रायपुर, सहसपुर, विकासनगर, डोईवाला, चकराता और कालसी ब्लॉक के उप शिक्षा अधिकारियों को इन शिक्षकों की सूची भेजी गई है। इनका दस साल का परीक्षाफल, गोपनीय आख्या, दस साल में लिए गए अवकाश का विवरण, इनके खिलाफ हुई कार्रवाई, मानसिक एवं शारीरिक अस्वस्थता के अभिलेख और वर्तमान स्थिति का विवरण भी देना होगा।
रायपुर ब्लॉक के सबसे ज्यादा शिक्षक  :  गंभीर बीमारी के चलते लिए गए स्थानांतरण और छुट्टियों के आधार पर करीब साठ शिक्षकों का चयन किया गया है, जिसमें सबसे ज्यादा शिक्षक रायपुर ब्लॉक के हैं। जबकि, विकासनगर के भी बड़ी संख्या में शिक्षक इस सूची में शामिल हैं। इसके अलावा चकराता और डोईवाला के भी काफी शिक्षक हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आर्मी में भर्ती कराने का झांसा देकर 24 लाख हड़पे
Next: उत्तराखंड में बीएसएनएल के 644 मोबाइल टावर अपग्रेड होंगे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिक्षण संस्थानों के पास तंबाकू बेचने पर 25 दुकानों के चालान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
  • भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.