Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड में बीएसएनएल के 644 मोबाइल टावर अपग्रेड होंगे
  • देहरादून

उत्तराखंड में बीएसएनएल के 644 मोबाइल टावर अपग्रेड होंगे

RNS INDIA NEWS 29/11/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   उत्तराखंड में बीएसएनएल के 644 नए मोबाइल टावर अपग्रेड होंगे। शुक्रवार को राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने सदन में राज्य में बीएसएनल मोबाइल नेटवर्क की समस्या को उठाया था। इसके जबाव में केंद्रीय संचार राज्य मंत्री डा.पेम्मासानी चंद्रशेखर ने यह जानकारी दी। भट्ट ने उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या उठाया। कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियां बिषम हैं, मोबाइल नेटवर्क न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कहा कि पहाड़ में बड़ी संख्या में युवा परीक्षाओं की आनलाइन तैयारी कर रहे हैं, नेटवर्क स्लो होने से उनकी तैयारियां प्रभावित होती हैं।
डा.पेम्मासानी ने सदन में जानकारी दी कि बीएसएनएल द्वारा उत्तराखंड में प्रदान की जा रही दूरसंचार सेवाएं भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा निर्धारित गुणवत्ता सेवा के मानकों को पूरा करती हैं। वहीं, उत्तराखंड में अक्तूबर तक 1183 4जी साइट को स्थापित किया गया है और सभी क्रियाशील हैं। इसके अतिरिक्त राज्य में विभिन्न स्कीमो के तहत 644 मोबाइल टावरों को अपग्रेड करने की योजना बनाई गई है।
भट्ट ने पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों के विकासखंडों में केंद्रीय विद्यालय खोलने के संबंध में सवाल किया। उनके तारांकित प्रश्न के जबाव में जानकारी दी गई है कि मौजूदा वक्त उत्तराखंड में 45 केंद्रीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। उत्तराखंड से केंद्र को चार नए केवि खोलने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। भट्ट ने राज्य में युवा छात्रावास योजना के तहत छात्रावास खोलने की भी मांग की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देहरादून के 60 से ज्यादा टीचर जबरन रिटायर किए जाएंगे, शिक्षा विभाग ने भेजे नोटिस
Next: तेज रफ्तार बस की चपेट में आकर छात्रा की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिक्षण संस्थानों के पास तंबाकू बेचने पर 25 दुकानों के चालान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
  • भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.