Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एसआईआर: 31 दिसंबर तक प्रत्येक विधानसभा में 50 प्रतिशत से अधिक मैपिंग लक्ष्य पूरा करें
  • देहरादून

एसआईआर: 31 दिसंबर तक प्रत्येक विधानसभा में 50 प्रतिशत से अधिक मैपिंग लक्ष्य पूरा करें

RNS INDIA NEWS 20/12/2025
default featured image

देहरादून(आरएनएस)। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल ने जनपद की समस्त विधानसभाओं में चल रहे मैपिंग कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में तीव्र गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने 31 दिसंबर तक प्रत्येक विधानसभा में न्यूनतम 50 प्रतिशत से अधिक मैपिंग लक्ष्य पूरा करने को निर्देशित किया। शनिवार को डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में जनपद देहरादून में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर ) कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभावार चल रही मैपिंग कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद की समस्त विधानसभाओं में चल रहे मैपिंग कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में तीव्र गति से पूर्ण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि 31 दिसंबर तक प्रत्येक विधानसभा में न्यूनतम 50 प्रतिशत से अधिक मैपिंग लक्ष्य अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए, जिससे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य समयबद्ध एवं त्रुटिरहित रूप से संपन्न हो सके। कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाना है। सभी विभागीय अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरआर/एआरओ तथा फील्ड स्टाफ को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मैपिंग कार्य की दैनिक समीक्षा सुनिश्चित करें तथा किसी भी समस्या या बाधा की जानकारी उपलब्ध कराएंगे। बैठक में सीडीओ अभिनव शाह, एसडीएम हरिगिरि, निदेशक ग्रामीण विकास अभिकरण विक्रम सिंह, डीडीओ सुनील कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पीसी त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डयाल आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य सचिव ने की सेतु आयोग के कार्यों की समीक्षा
Next: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ रमेश सिंह पाल की पुस्तक ‘मनस-विद’ का विमोचन

Related Post

default featured image
  • देहरादून

बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

गोल्डन कार्ड योजना में अंशदान में वृद्धि पर भड़के पेंशनर्स

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

राजपुर रोड हत्याकांड: झारखंड से बुलाए गए शूटर, हरिद्वार से किराए पर लिए वाहन, पुलिस जल्द कर सकती है बड़ा खुलासा

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 फरवरी
  • महिला ने मकान मालिक पर लगाया छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोप
  • ठेकेदार का जेब से गिरा फोन, अज्ञात ने सात लाख निकाले
  • आयुष छात्र ने गंगा में कूदकर दे दी जान
  • सरकारी कार्यालय अन्यत्र शिफ्ट, व्यापार सिमटा
  • बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.