Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आवारा पशुओं के उपचार को मोबाइल एनिमल क्लिनिक का शुभारंभ किया
  • देहरादून

आवारा पशुओं के उपचार को मोबाइल एनिमल क्लिनिक का शुभारंभ किया

RNS INDIA NEWS 10/04/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। आवारा पशुओं के उपचार के लिए मोबाइल एनिमल क्लिनिक का पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने शुभारंभ किया। यह मोबाइल वैन पशुओं का ऑन साइट प्राथमिक उपचार करेगी। रेबीज रोकथाम के लिए व्यापक टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। साथ ही जन जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।नगर पालिका व ह्यूमन वर्ल्ड फॉर एनिमल्स संस्था के संयुक्त सहयोग से मोबाइल एनिमल क्लिनिक सेवा का नगर पालिका प्रागंण में शुभारंभ किया गया। पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मोबाइल क्लिनिक के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बीमार ,व घायल लावारिस कुत्तों, एवं अन्य पशुओं को मौके पर ही उपचार मिल सकेगा। इस सेवा में पशुओं का ऑन साइट प्राथमिक उपचार, रेबीज रोकथाम हेतु व्यापक टीकाकरण अभियान, जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नगर पालिका ने इस जन कल्याणकारी पहल के लिए सस्था को दो माह के लिए अस्थाई आवास एंव प्रचार प्रसार में आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इस क्लिनिक में एक पशु चिकित्सक, ड्राइवर और दो पैरा वेटस की टीम तैनात रहेगी। अभियान के अंतर्गत आवारा श्वानों का शत प्रतिशत टीकाकरण होगा व उनकी पहचान को उन्हें विशिष्ट टैग पहनाए जाएंगे। वहीं पशु स्वास्थ्य और जन सुरक्षा को सुनिश्चित करने का कार्य करेगी। नगर में श्वानों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने अधिशासी अधिकारी को मकड़ेती स्थित एबीसी एआरवी केंद्र का संचालन तत्काल प्रारंभ किए जाने को अग्रिम कार्यवाही यथाशीघ्र किए जाने के लिए निर्देशित किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष मीरा सकलानी, अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, सभासद रणवीर सिंह कंडारी, जसबीर कौर, गौरी थपलियाल, एवं ह्यूमेन वर्ल्ड एनिमल्स संस्था के प्रतिनिधि एवं सदस्य मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिशा समिति की बैठक में केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर
Next: बीपीएल मरीजों को निःशुल्क रक्त देने पर सहमति, रेडक्रॉस की पहल सफल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.