Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ रमेश सिंह पाल की पुस्तक ‘मनस-विद’ का विमोचन
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ रमेश सिंह पाल की पुस्तक ‘मनस-विद’ का विमोचन

RNS INDIA NEWS 20/12/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा में कार्यरत वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ रमेश सिंह पाल द्वारा लिखित पुस्तक ‘मनस-विद’ का विमोचन शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी ने किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डॉ पाल को बधाई देते हुए कहा कि आध्यात्मिकता भारतीय सनातन परंपरा का अभिन्न अंग रही है और वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों में आध्यात्मिक विषयों पर आधारित पुस्तकों का महत्व और बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के रूप में जाना जाता है और प्रधानमंत्री के संकल्प के अनुरूप राज्य आध्यात्मिक राज्य की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में उपस्थित विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय ने कहा कि डॉ रमेश सिंह पाल का यह प्रयास सराहनीय है। उनकी पुस्तकें सनातन धर्म के विभिन्न आध्यात्मिक पहलुओं को समाज तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं और पाठकों को आत्मचिंतन की दिशा में प्रेरित करती हैं। बताया गया कि ‘मनस-विद’ डॉ पाल की छठी पुस्तक है। यह उनकी प्रसिद्ध अंग्रेजी पुस्तक ‘आई नो द ह्यूमन माइंड’ का हिंदी रूपांतरण है। पुस्तक में मानव मन के विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ मनो-आध्यात्मिक रहस्यों पर प्रकाश डाला गया है। डॉ पाल की पुस्तकों को देश की संसद पुस्तकालय सहित कई विश्वविद्यालयों और भारत सरकार के प्रतिष्ठित संस्थानों के पुस्तकालयों में स्थान मिला है। इसके साथ ही डॉ पाल को यूनेस्को की समावेशी नीति प्रयोगशाला के लिए भारत से नामित विशेषज्ञ के रूप में भी चयनित किया गया है। पुस्तक विमोचन के दौरान डॉ रमेश सिंह पाल ने विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा में संचालित शोध कार्यों की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधायक किशोर उपाध्याय के अलावा सिंगापुर से आए संभाला कोदो के मालिक मास्टर लिमसे फोन, सतबोध फाउंडेशन देहरादून के अध्यक्ष योगी सीमांत, सैम रिचर्डस, हर्ष तथा मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ पाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधायक किशोर उपाध्याय का आभार जताया और सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया। डॉ पाल की इस उपलब्धि से अल्मोड़ा में खुशी का माहौल है। संस्थान के निदेशक और कर्मचारियों के साथ ही महापौर अजय वर्मा ने भी डॉ रमेश सिंह पाल को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसआईआर: 31 दिसंबर तक प्रत्येक विधानसभा में 50 प्रतिशत से अधिक मैपिंग लक्ष्य पूरा करें
Next: ऑपरेशन कालनेमि के तहत 7 ढोंगी बाबाओं पर ऐक्शन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 17.29.17
  • अल्मोड़ा

एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.