Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दर्जा मंत्री गोविंद पिलख्वाल का अल्मोड़ा में भव्य जुलूस के साथ स्वागत
  • अल्मोड़ा

दर्जा मंत्री गोविंद पिलख्वाल का अल्मोड़ा में भव्य जुलूस के साथ स्वागत

RNS INDIA NEWS 11/04/2026
WhatsApp Image 2026-04-11 at 15.54.48_11zon

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं नव-नियुक्त दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल के अल्मोड़ा आगमन पर शनिवार को भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के तहत सिकुड़ा बैंड, धारानौला से होटल सुनीता सनसिटी तक एक विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों, नारों और पार्टी के झंडों के साथ आगे बढ़े। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, जिससे माहौल और अधिक उत्साहित हो उठा। जुलूस के बाद स्थानीय होटल में जिला अध्यक्ष महेश नयाल की अगुवाई में सभा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए महेश नयाल ने कहा कि गोविंद पिलख्वाल का संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली पार्टी को मजबूती देगी और जनसेवा को नई दिशा मिलेगी। सांसद अजय टम्टा ने कहा कि पार्टी की नीतियों और कार्यकर्ताओं के समर्पण के बल पर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को लाभ मिलेगा और जनपद की सभी सीटों पर पार्टी का प्रदर्शन मजबूत रहेगा। वहीं गोविंद पिलख्वाल ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं और जनता का आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान सभी कार्यकर्ताओं का है और वह पूरी निष्ठा के साथ जनसेवा तथा क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने को अपनी प्राथमिकता बताया। कार्यक्रम में विधायक मोहन सिंह मेहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, मेयर अजय वर्मा, प्रदेश मंत्री गौरव पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष ललित लटवाल, रमेश बहुगुणा, रवि रौतेला, कुंदन लटवाल, प्रकाश भट्ट, दर्शन रावत, बिट्टू कर्नाटक, सिकंदर पवार, त्रिलोक रावत, नीमा आर्या, विनीत बिष्ट, सुभाष पांडे, दीपक पांडे, अमित साह मोनू, पार्षदों, जिला पंचायत सदस्यों, मंडलों के अध्यक्षों एवं महिला मोर्चा पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भतौरा गांव में रेडक्रॉस ने स्वास्थ्य जांच के साथ राहत सामग्री की वितरित
Next: टैक्सी ड्राइवर के इश्क में अंधी हुई बैंक अधिकारी की पत्नी, गहने-कैश लेकर प्रेमी संग फरार; फिर रची हत्या की साजिश

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 17.29.17
  • अल्मोड़ा

एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.