Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • दरांती लेकर युवक ने की कोतवाली के सामने खुदकुशी करने की कोशिश
  • नैनीताल

दरांती लेकर युवक ने की कोतवाली के सामने खुदकुशी करने की कोशिश

RNS INDIA NEWS 05/09/2020
rns featured image new

शांति भंग में युवक का चालान

भाई पर घर-दौलत का हिस्सा हड़पने का आरोप लगाते हुए एक युवक ने हल्द्वानी कोतवाली के बाहर खुदकुशी करने की नीयत से दरांती से गर्दन काटने की कोशिश की। यह देखकर मौजूद पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए युवक लगातार खुदकुशी की धमकी देता रहा। जैसे-तैसे पुलिस वालों ने उसे दबोचकर दरांती छीनी। तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली। युवक का शांतिभंग में चालान काटा गया है। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह जवाहर नगर टनकपुर रोड निवासी धर्मवीर पुत्र सुरेश कुमार पत्नी और दो बच्चों के साथ कोतवाली गेट पर बैठ गया। युवक ने पुलिस से इंसाफ मांगते हुए अपनी गर्दन काटकर खुदकुशी करने की धमकी देनी शुरू कर दी। उसकी हरकत देखकर कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों के हाथपैर फूल गए। इसी बीच चतुराई के साथ कोतवाली के ड्राइवर ने पीछे से जाकर उसे दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि युवक बड़े भाई से परेशान था। उसके मुताबिक उनके घर में छह कमरे किराए पर चढ़े हैं। माता-पिता का निधन हो चुका है, मगर घर का पूरा किराया बड़ा भाई हड़प लेता है। युवक ने बताया कि वह बीमार है, जहां नौकरी पर जाता था, वहां से उसे निकाला जा चुका है। पैसों की कमी के चलते वह अपनी दो बेटियों को पढ़ा नहीं पा रहा है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि युवक का शांति भंग में चालान काटा गया है। भाई को भी थाने बुलाकर जांच की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने दी शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
Next: इलाज के बाद स्वस्थ हुए 12 कोरोना मरीजों को घर भेजा

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.