Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दन्या पुलिस ने पकड़ा चरस तस्कर, पौने दो लाख की चरस बरामद
  • अल्मोड़ा

दन्या पुलिस ने पकड़ा चरस तस्कर, पौने दो लाख की चरस बरामद

RNS INDIA NEWS 09/09/2025
WhatsApp Image 2025-09-09 at 18.34.06_11zon

अल्मोड़ा। दन्या पुलिस की सतर्कता से सोमवार को एक चरस तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब पौने दो लाख रुपये मूल्य की 737 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने जनपद में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सभी थाना प्रभारियों और एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह और क्षेत्राधिकारी गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में थाना दन्या के प्रभारी दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अल्मोड़ा-दन्या रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान गरुड़ाबाज स्थित चाय बागान के पास गणेश सिंह बोरा नामक व्यक्ति को रोका गया। तलाशी में उसके पास से 737 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर थाना दन्या लाया गया, जहां उसके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 26/25, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह चरस को हरियाणा ले जाकर बेचने की फिराक में था। उसने यह भी कबूल किया कि वह खुद नशे का आदी है और चरस बेचकर मुनाफा कमाने की योजना बना रहा था। गिरफ्तार आरोपी गणेश सिंह बोरा (50 वर्ष), पुत्र हीरा सिंह, निवासी ग्राम थली (दन्या), जिला अल्मोड़ा का निवासी है। बरामद चरस की कीमत लगभग 1 लाख 73 हजार रुपये आंकी गई है। गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कमित जोशी, प्रभारी चौकी जागेश्वर, कांस्टेबल ललित प्रसाद और कांस्टेबल महेश प्रसाद शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पार्षदों का धरना टला, निगम ने तीन सूत्रीय मांगों पर दी समयबद्ध कार्रवाई की सहमति
Next: टीईटी अनिवार्यता मामले में पुनर्विचार याचिका दाखिल करे सरकार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.