Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • मध्य प्रदेश
  • दलालों की पत्नियां देह व्यापार के लिए बनाती थीं दबाव
  • मध्य प्रदेश

दलालों की पत्नियां देह व्यापार के लिए बनाती थीं दबाव

RNS INDIA NEWS 30/11/2021
rns featured image new

इंदौर (आरएनएस)। बांग्लादेश से देह व्यापार के लिए भारत लाई गई युवतियों ने चौंकाने वाले बयान दिए हैं। युवतियों ने पुलिस को बताया कि एजेंट उन्हें देह व्यापार कराने के लिए इंजेक्शन देते थे। इससे उनका शरीर सुन्न पड़ जाता था। वे विरोध करने के लायक तक नहीं रहती थी। दलालों की पत्नियां उन पर देह व्यापार के लिए दबाव बनाती थीं। वियजनगर थाना प्रभारी तहजीब काजी के अनुसार पकड़ी गई दीपा जियाउल शेख की पत्नी है। जिायउल शेख बांग्लादेश में दलाल है। अकीजा विजय दत्त उफ मोमिनुल की गर्लफ्रेंड है। इंदौर का काम रजनी और नेहा संभालती थीं। अकीजा और दीपा बांग्लादेश से लाई गई युवतियों पर देह व्यापार का दबाव बनाती थीं। दोनों बड़े दलालों से टच में रहती थीं। युवतियों से कहा करती थी- अब वह भारत आ गई हैं। अगर वापस बांग्लादेश जाा है, तो बड़ी कीमत चुकानी होगी। इस वजह से गरीब परिवार की लड़कियां गलत काम के लिए तैयार हो जाती थीं। दलाल विजय दत्त ने बताया कि एजेट जब युवतियों को बांग्लादेश से भारत लेकर आ जाते हैं, तो भारत में उनकी पत्नियां-गर्लफ्रेंड उन्हें सभी तौर-तरीके सिखाती हैं। इसमें उन्हें कम कपड़े किस तरह से पहनना है, कैसे पहनना है, कैसे बिेहव करना है… सारे सलीके सिखा जाते थे। युवतियों को जब दलाल बांग्लादेश से भारत लाते है, तो यहां उन्हें दवाएं और ड्रग्स दी जाती थी। एक दिन में कई कस्टमर्स के आगे उन्हें भेजा जाता था। जब कोई लडक़ी ज्यादा शोर-शराबा करती तो उसे इंजेक्शन देकर बेहोश भी कर दिया जाता था। देह व्यापार में लिप्त आरोपियों ने बताया कि बांग्लादेश से युवतियों को लाने वाले दलालों को जो रकम अदा करते थे, उसे जल्द वसूलने के लिए युवतियों को नशा देकर एक दिन में कई ग्राहकों के पास भेजते थे। पैसा बनाने के बाद उन्हें दूसरे जिलों में बेच देते थे। देह व्यापार गिरोह के सरगना विजय दत्त उर्फ मामून और सहोगी बबलू को एसआइटी मुंबई ले गई। रविवार को टीम ने उसके फ्लैट से फर्जी आधार कार्ड और पासपोर्ट जब्त कर लिया। एसआइटी देह व्यापार में लिप्त रुबी, जियाउल की तलाश कर रही है। विजयनगर थाना टीआई तहजीब काजी के मुताबिक आरेापित विजय दत्त उर्फ मामून उर्फ उज्जवल ठाकुर, प्रमोद पाटीदार और बबलू उर्फ पलाश सरकार, दीपा शेख, अकिजा रिमांड पर हैं। पुलिस के अनुसार विजय दत्त का असली नाम मामून है और उसने विजय पुत्र विमल दत्त के नाम से फर्जी आधार कार्ड व पासपोर्ट बनवा लिया था। एसआइ प्रियंका शर्मा, प्रधान आरक्षक भरत बड़े, कुलदीप की टीम आरोपित को मुंबई ले गई और फ्लैट से पासपोर्ट जब्त कर लिया। पुलिस ने नाला सुपारा में उन जगहों पर छानबीन की जहां वह लड़कियों को ठहराता था। बताया जाता है कि आरोपित मानव तस्करी विरोधी चौकी के सामने ही फ्लैट किराये से लिया था। वह पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखता था। पुलिस के मुताबिक आरोपित विजय प्रिया, काजल और रुबी नामक महिलाओं के माध्यम से लड़कियों का ब्रेनवॉश करता था। पुलिस तीनों युवतिों की भी तलाश कर रही थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में प्रवेश स्थानों पर कोरोना की होगी जांच, जिला अधिकारी वन्दना सिंह ने दिये निर्देश
Next: कनिष्ठ अभियंताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला

Related Post

rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश के सीएम के काफिले की 19 गाड़ियों में डीजल की जगह भर दिया पानी, प्रशासन में हड़कंप; पेट्रोल पंप सील

RNS INDIA NEWS 27/06/2025 0
rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश : गुना में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

RNS INDIA NEWS 11/11/2024 0
rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

रीवा में स्कूल से घर जा रहे बच्चों के ऊपर गिरी मकान की दीवार, चार की मौत

RNS INDIA NEWS 04/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.