Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • दैवीय आपदा प्रभावित तीन परिवार परेशान
  • टिहरी

दैवीय आपदा प्रभावित तीन परिवार परेशान

RNS INDIA NEWS 25/04/2023
rns featured image new

नई टिहरी। प्रतापनगर तहसील के ग्राम भेलुंता के तहत छेरदानू में कई महीनों से दैवीय आपदा की मार झेल रहे तीन परिवार विस्थापन की मांग कर रहे हैं। लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। लगातार हो रही बारिश से यह परिवार रहने के लिए यहां-वहां भटकने को मजबूर हैं। प्रधान भेलुंता ने इस बाबत डीएम को पत्र लिखकर रोष जताया। विस्थापन न होने पर आंदोलन की बात भी कही। प्रधान ग्राम पंचायत भेलुंता दिनेश जोशी ने डीएम को लिखे पत्र में बताया कि छेरदानू के दैवीय आपदा प्रभावित तीन परिवारों का न तो विस्थापन किया जा रहा है, नहीं उनके भवनों को बचाने के लिए सुरक्षात्मक कार्य किये जा रहे हैं। मामले में डीएम के आश्वासन के महीनों बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रधान दिनेश जोशी ने दैवीय आपदा प्रभावितों को लेकर प्रशासन की शिथिल कार्यवाही पर रोष जताते हुए दैवीय आपदा प्रभावितों के हित ठोस कार्यवाही की मांग की है। प्रभावितों में प्रकाश लाल, मुरारी लाल और सुंदर लाल का कहना है कि यदि जिला प्रशासन उनका पुर्नवास नहीं करता है, तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। वरिष्ठ कांग्रसी नेता मुरारी लाल खंडवाल ने प्रशासन की इस शिथिलता पर खुल नाराजगी जाहिर कर कहा कि प्रशासन दैवीय आपदा प्रभावितों को लेकर संवेदनहीन है। प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी भी इस मामले में डीएम डॉ सौरभ को अवगत करा चुके हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्रिस्टल एविएशन की हेली सेवाएं रोकने से यात्री परेशान
Next: त्रिवेणीघाट पर व्यापारी से जेब 50 हजार चोरी

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.