
हरिद्वार। दहेज नहीं मिलने पर विवाहिता से मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर पर पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गंगनहर कोतवाली को तहरीर देकर महिला ने बताया कि उमेश चंद निवासी मेरठ के साथ 4 फरवरी 2021 को विवाह हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने का ताना मारने लगे थे। दहेज में बुलेट और एक लाख रुपये की मांग की गई। दहेज उत्पीड़न से तंग आकर मेरठ से 16 मई 2021 को परिजनों के साथ रुड़की आई थी। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि पति उमेश चंद, जेठ रतन सिंह, जेठानी प्रेमवती, जेठ की लड़की बुलबुल, चुलबुल और जेठ के लड़के अमित और आशीष निवासी मकान नंबर. ई 49 श्रद्धापुरी फेस टू बाईपास निकट नगला तांशी बस स्टैंड मेरठ के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

