Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • दफौट क्षेत्र में गुलदार का आतंक
  • बागेश्वर

दफौट क्षेत्र में गुलदार का आतंक

RNS INDIA NEWS 05/02/2021
rns featured image new

बागेश्वर। विकास खंड के दफौट क्षेत्र में गुलदार का आतंक बना हुआ है। गुलदार ने घर के आंगन में बंधी चार बकरियों को अपना निवाला बना लिया। ग्रामीणों के अनुसार गुलदार के जोड़े ने मवेशियों पर हमला बोला था। माल्ता के ग्राम प्रधान गणेश सिंह रावत ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार का आतंक बना हुआ है। गांव में गुलदार का जोड़ा घूम रहा है।इ स संबंध में कई बार वन विभाग को सूचित किया गया, परंतु उनके द्वारा लदार को पकडऩे के लिए कोई प्रयास नहीं किया। उन्होंने बताया कि गुरुवार की सायं माल्ता गांव के ढूंगापाटली निवासी पशुपालक नंदन सिंह ने अपने आंगन के समीप बकरियों को बांधा था तथा वह अपने परिवार के साथ समीप के खेतों में काम कर रहा था। तभी गुलदार का जोड़ा वहां पहुंचा तथा उसने चार बकरियों पर हमला कर दिया। ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने शोर मचाया जिस पर दो गुलदार एक एक बकरी लेकर जंगल की ओर भाग गए, जबकि दो बकरियों को वहीं छोड़ गए। उन्होंने बताया कि पशुपालक का मुख्य व्यवसाय पशुपालन ही है एक साथ चार बकरियों के मारे जाने पर उसके समक्ष संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने गुलदार के आतंक से निजात दिलाने व पशुपालक को मुआवजा प्रदान किए जाने की मांग की है। सूचना मिलने पर वन रक्षक मनोज कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सडक़ सुरक्षा के साथ किया कोरोना के प्रति जागरूक
Next: नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.