Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डाक विभाग कर्मी ने दी एमडीडीए कांप्लेक्स की तीसरी मंजिल से कूदकर जान
  • देहरादून

डाक विभाग कर्मी ने दी एमडीडीए कांप्लेक्स की तीसरी मंजिल से कूदकर जान

RNS INDIA NEWS 19/03/2021
rns featured image new

देहरादून। देहरादून में डाक विभाग में तैनात कर्मचारी ने घंटाघर स्थित एमडीडीए कांप्लेक्स की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। शहर कोतवाली पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में कर्मचारी के ट्रांसफर को लेकर डिप्रेशन में होने की बात सामने आई है। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि हरियाणा निवासी सोमबीर (30) पुत्र स्वर्गीय राजकुमार दून में घंटाघर स्थित जीपीओ के समीप डीएपी शाखा में बतौर एकाउंटेट तैनात थे। सोमबीर चूक्खुवाला में परिजनों के साथ रहते थे। शुक्रवार सुबह 11 बजे के करीब सोमबीर ने धारा पुलिस चौकी के सामने स्थित एमडीडीए कांप्लेक्स की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। यह देखकर कांप्लेक्स में भीड़ जमा हो गई। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को दून अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर सोमबीर को श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल रेफर किया। पुलिस ने सोमबीर के पास मिले मोबाइल फोन से परिजनों से संपर्क किया, जिस पर परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमबीर पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में था। संभवत: डिप्रेशन के कारण उसके द्वारा कांप्लेक्स से छलांग लगाई हो। बताया कि घटना के संबंध में जांच की जा रही है। दोपहर में उपचार के दौरान सोमबीर की मौत हो गई। इस मामले में डाक विभाग के अफसर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

लखनऊ से दून ट्रांसफर हुई थी ब्रांच : पुलिस के अनुसार सोमबीर मुख्य डाकघर के पीछे स्थित डीएपी ब्रांच में अकाउंट सेक्शन में तैनात थे। यह ब्रांच कुछ समय पहले लखनऊ से स्थानांतरित होकर देहरादून आई है।

18 मार्च को दिल्ली हुआ था तबादला: शुरुआती जांच में यह बात सामने आई थी कि सोमबीर अपने ट्रांसफर को लेकर परेशान थे। चौकी प्रभारी धारा शिशुपाल राणा ने बताया कि जांच में पता चला कि 18 मार्च को सोमबीर का तबादला दिल्ली हुआ था। जिस कार्यालय में सोमबीर का तबादला हुआ, वह संस्थान उनके घर से करीब एक घंटे की दूरी पर था। अब सवाल यह उठ रहा कि आखिर सोमबीर किसी वजह से परेशान थे, जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 14 वर्ष की किशोरी से शादी का ढोंग किया, बंधक बनाकर दुष्कर्म
Next: शोध प्रविधि तकनीकों एवं शोध परीक्षणों से रूबरू हुए शोधार्थी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.