Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • सिलेंडर फटने से घर पर लगी आग, लाखों का सामान खाक
  • ऊधम सिंह नगर

सिलेंडर फटने से घर पर लगी आग, लाखों का सामान खाक

RNS INDIA NEWS 28/04/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। गूलरभोज क्षेत्र में सिलेंडर फटने से कच्चे घर पर आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने स्थानीय लोगों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर समेत करीब तीन लाख का सामान जलकर राख हो गया।  गूलरभोज के ऊंची पुलिया निवासी रमेश दिहाड़ी मजदूरी करके अपना गुजर बसर करता है। बुधवार को किसी काम की वजह से रमेश को लौटने में देरी हो गयी। रात 12 बजे उसने बच्चों से खाना मांगा, लेकिन गैस का चूल्हा ऑन करते ही रेगुलेटर ने आग पकड़ ली और धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। परिजनों ने वहां से भाग कार जान बचाई। आवाज सुन लोग जुटे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच पड़ोसी पंकज जोशी ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू में किया। आग बुझने तक रमेश का पूरा घर और उसमें रखा करीब 35 हजार की नगदी, सोने-चांदी के आभूषण, 20 कुंतल अनाज, बर्तन बिस्तर, अलमारी आदि समेत घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। जिसकी कीमत तीन लाख के करीब बताई जा रही है। वहीं, मुआयना करने पहुंचे लेखपाल मुकेश कुमार ने बताया कि नुकसान का आकलन कर मुआवजा रिपोर्ट भेजी जायेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चार दिन पहले डूबे युवकों के शव बरामद
Next: 5.90 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

हत्या की साजिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
  • क्वारब बाईपास पर भारी और ओवरलोड वाहनों पर होगी सख्ती, जोखिमग्रस्त विद्युत पोल हटाने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.