Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • साइकिल रैली से ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • पौड़ी

साइकिल रैली से ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

RNS INDIA NEWS 25/05/2026
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)। प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया संस्था की ओर से एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने भाग लिया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को ईंधन संकट के मद्देनजर साइकिल के इस्तेमाल से ईंधन बचाने का संदेश दिया। रैली से पहले प्रतिभागी बच्चों की आंखों की जांच डॉक्टर सूफियान आई सेंटर में की गई। मालवीय उद्यान में मेयर शैलेंद्र सिंह रावत और सहायक नगर आयुक्त चंद्रशेखर शर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मालवीय उद्यान से शुरू होकर बदरीनाथ मार्ग, झंडाचौक, स्टेशन सड़क, लालबत्ती चौराहा और मोटर नगर होते हुए मालवीय उद्यान पहुंची। इस दौरान मेयर और सहायक नगर आयुक्त ने खुद भी साइकिल चलाकर रैली में शिरकत की। संस्था ने प्रतिभागी 40 बच्चों को पुरस्कृत किया। मेयर शैलेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का जिक्र किया। उन्होंने पेट्रोल और डीजल की बचत को महत्वपूर्ण बताया। मेयर ने कहा कि साइकिल चलाने से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर कोतवाल प्रदीप नेगी, चौकी प्रभारी एसआई विनोद चपराना, केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, सिद्धबली मंदिर के सहसचिव रवींद्र नेगी, लीसा समिति से सेवक राम मानूजा, हरीश नारंग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्लीन टू ग्रीन अभियान के तहत ओडला गांव में चला स्वच्छता अभियान
Next: रानीखेत में जंगल की आग पर फायर टीम की त्वरित कार्रवाई, वाहन और आबादी को बचाया

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

संबद्ध कॉलेजों के मुख्य द्वार पर लगाना होगा संबद्धता का साइन बोर्ड

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.