Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • साइबर ठगों ने उड़ाए चिकित्सक के खाते से 3 लाख रुपये
  • देहरादून

साइबर ठगों ने उड़ाए चिकित्सक के खाते से 3 लाख रुपये

RNS INDIA NEWS 12/02/2023
rns featured image new

विकासनगर। राज्य मानसिक स्वास्थ्य संस्थान केंद्र शंकरपुर रामपुर के मनो चिकित्सक के घर की बिजली का बिल जमा कराने के नाम पर साइबर ठगों ने चिकित्सक के खाते से तीन लाख रुपये उड़ा लिये। मनोचिकित्सक की तहरीर पर सहसपुर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। थाना सहसपुर क्षेत्र के अंतर्गत स्वारना नदी के समीप राज्य मानसिक स्वास्थ्य संस्थान केंद्र शंकरपुर के मनोचिकित्सक डॉ. रविंद्र कुमार नवानी के मोबाइल फोन पर साइबर ठग ने अपने आप को यूपीसीएल का अधिकारी बताकर पहले मैसेज डाला और फिर फोन कर सूचना दी। कहा कि उनके घर की बिजली का बिल जमा नहीं हुआ है। इसलिए उनके घर के कनेक्शन को काटा जा रहा है। जिस पर डॉ. नवानी ने बिजली का बिल शीघ्र जमा करने की बात कर कनेक्शन न काटने का अनुरोध किया। जिस पर अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें सुझाव दिया कि वह एक ऐप को डाउन करें और उनका बिजली का बिल जमा हो जायेगा। डॉ. नवानी ने जैसे ही ऐप डाउन लोड किया वैसे ही उनके खाते से साइबर ठग ने तीन लाख रुपये उड़ा लिए। जब खाते से रुपये निकाले जाने का मैसेज डॉ. नवानी को मिला तो अपने आपको ठगा महशूर करने लगे। डॉ. नवानी की तहरीर पर थाना सहसपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधडी का मुकदमा दर्ज कर दिया है। थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि एसएसआई प्रमोद कुमार को जांच सौंपी गयी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 12 फरवरी
Next: डीएम ने किया थरकोट झील का निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.