Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • साइबर ठगी के अंतरराज्यीय गैंग का सदस्य गिरफ्तार, जेल भेजा
  • पौड़ी

साइबर ठगी के अंतरराज्यीय गैंग का सदस्य गिरफ्तार, जेल भेजा

RNS INDIA NEWS 01/04/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  पुलिस ने क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट करने के नाम पर 9 लाख से अधिक की साइबर धोखाधड़ी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के दूसरे आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शातिर आरोपी पर एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने 5 हजार का इनाम घोषित किया था। इस मामले में पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि बीते 20 अक्टूबर को धारा रोड निवासी सैंपी भंडारी ने कोतवाली पौड़ी में शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने व्हाटसएप में क्रिप्टो करेंसी और माइनिंग ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड कराकर अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर 9 लाख 20 हजार 500 रुपये की साइबर धोखाधड़ी कर दी। जिस पर कोतवाली पौड़ी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को हरियाणा से संचालित होना पाया गया था। जिस पर पुलिस टीम ने हरियाणा में दबिश देकर इस गैंग के एक सदस्य करन शर्मा को बीती 21 मार्च को पानीपत हरियाणा से गिरफ्तार किया था। एसएसपी के मुताबिक इस धोखाधड़ी में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था। इस प्रकरण में गिरोह के एक अन्य सदस्य बगरु, जयपुर राजस्थान निवासी अभिषेक शर्मा के संलिप्त होने की पुष्टि हुई। अभियुक्त शातिर साइबर अपराधी होने के कारण पुलिस की भनक लगते ही अपने ठिकाने बदल रहा था। बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उस पर 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया। बताया कि आरोपी अभिषेक शर्मा को बीते रविवार को जयपुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रवीन रावत, हेड कांस्टेबल अनिल बिजल्वाण, गंभीर सिंह आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगोत्री नेशनल पार्क सैलानियों के लिए खुला
Next: पार्षदों ने अल्मोड़ा पुलिस संग की गश्त, स्थानीय लोगों को दिलाया भरोसा

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.