Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • गंगोत्री नेशनल पार्क सैलानियों के लिए खुला
  • उत्तरकाशी

गंगोत्री नेशनल पार्क सैलानियों के लिए खुला

RNS INDIA NEWS 01/04/2025
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट मंगलवार को सैलानियों के लिए खोल दिए गए। अब पर्यटक गर्तांगली, नेलांग और गोमुख तपोवन की सैर कर सकेंगे। हालांकि गंगोत्री और गोमुख के बीच कई स्थानों पर हिमखंड के कारण ट्रैक अवरुद्ध है। हिमखंड की बर्फ हटाने और पिघलने में अभी समय लगेगा। इस परिस्थिति में गोमुख और केदारताल ट्रैक पर आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। नेलांग और गर्तांगली के दीदार के लिए पर्यटकों को मंगलवार से अनुमति लेनी शुरू कर दी है। मंगलवार को कनखू बेरियर में विधिवत पूजा अर्चना के बाद उपनिदेशक हरीश नेगी और रेंजर प्रदीप बिष्ट ने विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट सैलानियों के लिए खोल दिए। इसके बाद नेलांग घाटी और गर्तांगली के गेट खोले गए। अब पर्यटक छोटे लद्दाख कहे जाने वाली नेलांग और जादूंग घाटी सहित भारत-तिब्बत व्यापार के गर्तांगली की सैर कर पाएंगे। रेंज अधिकारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि इन दोनों स्थानों के लिए एक अप्रैल से अनुमति पर्यटकों को देनी शुरू कर दी गई है। लेकिन अभी गोमुख और केदारताल ट्रैक पर आवाजाही नहीं हो पाएगी। वहां पर बड़े-बड़े ग्लेशियर आने के कारण मार्ग बंद और क्षतिग्रस्त हैं। वन मार्ग को खोलने के लिए मजूदर कार्य कर रहे हैं। प्रयास रहेगा कि जल्द ही मार्ग सुचारू कर दोनों ट्रैक शुरू कर पर्वतारोहण को शुरू करवाया जाए। वहीं पहले दिन पर्यटक गर्तांगली औ नेलांग घाटी के दीदार के लिए उत्साहित नजर आए। पर्यटकों ने इसके बाद गर्तांगली गली के रोमांच का लुत्फ उठाया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विश्व प्रसिद्ध रम्माण के भव्य आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां की शुरू
Next: साइबर ठगी के अंतरराज्यीय गैंग का सदस्य गिरफ्तार, जेल भेजा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

रुद्रेश्वर महादेव की पावन पालकी का भ्रमण कार्यक्रम जारी

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अस्पताल की भवन निर्माण सामग्री से क्षतिग्रस्त हुई नाली

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.