Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • क्रिकेट में हाथ आजमा रही हैं दिव्यांग खिलाड़ी मोहनी
  • बागेश्वर

क्रिकेट में हाथ आजमा रही हैं दिव्यांग खिलाड़ी मोहनी

RNS INDIA NEWS 14/03/2021
rns featured image new

बागेश्वर। पैरा ओलंपिक के तहत आयोजित गोला, चक्का फेंक के अलावा वॉलीबाल में सिक्का जमाने के बाद जिले की होनहार खिलाड़ी ने अब क्रिकेट में भी हाथ आजमाना शुरू कर दिया है। नोएडा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता ने प्रदेश की टीम से प्रतिभाग किया। प्रदेश की टीम महाराष्ट्र से फाइनल मुकाबला हार गई। अब टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चेन्नई में ट्रायल देगी। जिले की दिव्यांग खिलाड़ी मोहनी कोरंगा ने गोला, चक्का फेंक में राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय पर प्रतिभाग किया है। इसके अलावा वॉलीबाल में वह कई पुरसकार जीत चुकी है। इस बार पहली दफा उन्होंने क्रिकेट में हाथ आजमाया है। मोहिनी ने बताया कि पैरा ओलंपिक के तत्वावधान में 11 मार्च नोएडा में राष्ट्रीय स्तरी दिव्यांग खिलाडिय़ों की क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। इसमें उन्होंने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। उनकी टीम फाइनल तक पहुंची, लेकिन फाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र से हार गई। अब टीम का 24 मार्च को चेन्नई में ट्रायल है। इसके अलावा 28 मार्च को हरियाणा में वॉलीबॉल प्रतियोगिता है। वह वॉलीबॉल खेलने जाएगी। मोहिनी ने कहा कि वह किसी भी खेल में प्रतिभाग करेगी। अपने हाथ एक भी मौका नहीं गवाएगी। उसने कहा कि प्रदेश सरकार ने दिव्यांग खिलाडिय़ों के आने-जाने की व्यव्स्था तक नहीं की। अपने पल्ले का पैसा खर्च कर प्रतियोगिता में जाना पड़ता है। जिले में भी कोचिंग की कोई व्यवस्था नहीं है। अपने कमरे की दीवार पर बॉल मारकर अपनी प्रेक्टिस करती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग की स्थिति बदहाल
Next: पुलिस लाइन में तैनात सिपाही हादसे में घायल, रेफर

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

छह पर्वतारोहियों ने माउंट बलजोरी पीक पर लहराया तिरंगा

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-29 at 16.46.15_11zon (1)
  • बागेश्वर

अपूर्वा पांडे ने संभाला बागेश्वर के जिलाधिकारी का कार्यभार

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

खाई में गिरी कार, चालक समेत तीन घायल

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.