Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रपुर में हुए बवाल पर डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा
  • उत्तराखंड

रुद्रपुर में हुए बवाल पर डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 28/07/2020
rns featured image new

रुद्रपुर। रंपुरा बस्ती के युवक के माथे में सीपीयू कर्मी के कथित तौर पर चाबी घोंपने के बाद गुस्साई भीड़ के बवाल करने पर मंगलवार को पुलिस ने डेढ़ सौ उपद्रवियों के खिलाफ कई धाराओं मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जांच करने और उपद्रवियों को चिह्नित करने के लिए किच्छा कोतवाल को विवेचनाधिकारी नियुक्त किया गया है। ताते चलें कि सोमवार रात साढ़े आठ बजे रंपुरा निवासी दीपक कुमार साथी के बाइक पर आ रहा था। इसी बीच इंद्रा चौक पर सीपीयू ने चेकिंग के दौरान उसे पकड़ लिया। आरोप है कि इसी दौरान कथित तौर पर कहासुनी के बाद सीपीयूकर्मी ने युवक की बाइक की चाबी छीनकर दीपक पर हमला कर दिया। चाबी युवक के माथे में घोंप दी। सूचना पर रंपुरा बस्ती के लोगों की भीड़ ने इंद्रा चौक पर पहुंच गई और घटना के विरोध में हाईवे पर जाम लगा दिया। भीड़ ने इस बीच पुलिस कर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। करीब दो घंटे चले इस बवाल में उपद्रवियों ने जमकर हाईवे पर हंगामा किया। इस मामले में जहां एसएसपी द्वारा सीपीयू दारोगा और दो सिपाही पर निलंबन की कार्रवाई की गई। वहीं उपद्रवियों पर भी कार्रवाई करते हुए रुद्रपुर कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने तहरीर देकर डेढ़ सौ अज्ञात लोगों पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया। कोतवाल का कहना है कि जैसे ही सूचना मिली तो वह हमराह के साथ मौके पर पहुंचे और उपद्रवियों को समझने की कोशिश की लेकिन हंगामा कर रहे लोगों ने अराजकता शुरू कर दी। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने मामले की जांच को पारदर्शी बनाने के लिए किच्छा कोतवाल उमेश कुमार मलिक को विवेचनाधिकारी बनाया गया है। वह उपद्रवियों को चिह्नित कर आगे की कार्रवाई करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पंजीकृत 70 श्रमिकों को नहीं मिली सहायता राशि
Next: सितारगंज में 11 नये कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.