Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में स्कूलों के लिए नई समय-सारिणी लागू
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में स्कूलों के लिए नई समय-सारिणी लागू

RNS INDIA NEWS 04/05/2026
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रदेश के सभी राजकीय और निजी माध्यमिक तथा प्रारंभिक विद्यालयों के लिए नई समय-सारिणी लागू कर दी है। सचिव रविनाथ रमन की ओर से सोमवार को जारी आदेश में 6 अप्रैल 2026 को जारी समय-सारिणी में आंशिक संशोधन किया गया है।

नई व्यवस्था के अनुसार 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक ग्रीष्मकालीन समय-सारिणी लागू रहेगी। इस अवधि में प्रार्थना सभा सुबह 7:15 से 7:30 बजे तक होगी। इसके बाद प्रथम से चतुर्थ शिक्षण काल सुबह 7:30 से 10:10 बजे तक संचालित होंगे, जिनकी अवधि 40 मिनट निर्धारित की गई है। सुबह 10:10 से 10:40 बजे तक मध्यांतर रहेगा। इसके बाद पांचवें से आठवें शिक्षण काल सुबह 10:40 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेंगे, जिनकी अवधि 35 मिनट होगी।

शीतकालीन समय-सारिणी 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक प्रभावी रहेगी। इसके तहत प्रार्थना सभा सुबह 8:45 से 9 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रथम से चतुर्थ शिक्षण काल सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेंगे और प्रत्येक की अवधि 45 मिनट होगी। दोपहर 12 से 12:30 बजे तक मध्यांतर रहेगा। इसके बाद पांचवें से आठवें शिक्षण काल दोपहर 12:30 बजे से अपराह्न 3:10 बजे तक संचालित होंगे, जिनकी अवधि 40 मिनट तय की गई है।

शासन ने आदेश में कहा है कि यदि किसी विद्यालय की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण समय-सारिणी में बदलाव की आवश्यकता होती है, तो इसके लिए संबंधित जिले के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति निर्णय लेगी। समिति में मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी और संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य को सदस्य बनाया गया है।

शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि स्थानीय स्तर पर समय-सारिणी में बदलाव करते समय निर्धारित शिक्षण अवधि में किसी प्रकार की कमी नहीं की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिना तैयारी बैठक में पहुंचे अधिकारियों पर सीएम धामी सख्त, जताई कड़ी नाराजगी
Next: वाहन की टक्कर से एसएसबी की महिला आरक्षी घायल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

विधायक उमेश कुमार से विंटेज कार बेचने के झांसे में 4.50 लाख रुपये ठगे

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
  • महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.