Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा रामदेव से की 35 रूपए लीटर पेट्रोल उपलब्ध कराने की मांग
  • हरिद्वार

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा रामदेव से की 35 रूपए लीटर पेट्रोल उपलब्ध कराने की मांग

RNS INDIA NEWS 07/06/2021
rns featured image new

हरिद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कनखल स्थित दिव्य योग केंद्र के समीप सांकेतिक प्रदर्शन कर बाबा रामदेव से 35 रूपए लीटर पेट्रोल उपलब्ध कराने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने बाबा रामदेव पर झूठ बोलकर देश व युवा वर्ग को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि 2014 में बाबा रामदेव ने कहा था कि यदि नरेद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनते हैं तो 35-40 रूपए लीटर पेट्रोल मिलेगा। इसका वीडियो आज भी यूट्यूब पर उपलब्ध है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अनिल भास्कर ने कहा कि बाबा रामदेव को इस देश ने सम्मान, नाम और पैसा सब कुछ दिया। लेकिन बाबा रामदेव ने झूठ बोलकर देश के लोगो के साथ विश्वासघात किया और आज केंद्र सरकार की गलत नीतियों से जो नुकसान भारत को हो रहा है, उसमें बाबा रामदेव की भी भूमिका है। अनिल भास्कर ने कहा कि रामदेव के झूठ को घर घर बताकर लोगो को जागरूक करने का काम किया जायेगा और बताया जायेगा कि कैसे आमजन को गुमराह कर उन्हे पिछले 10 सालों में छला गया। युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु बहुगुणा ने कहा कि रामदेव ने उस जनता से झूठ बोला जिसने उन्हें प्यार, सम्मान और पैसा दिया। उन्होंने भगवा धारण कर झूठ बोलकर सनातनी और वैदिक संस्कृति का अपमान किया है। यह स्वीकार्य नहीं है और जनता को समझना होगा कि इस प्रकार के झूठे और देश के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले लोग यदि भगवा पहनेंगे और सरकार में बैठेंगे तो हिन्दू धर्म का नुकसान होगा। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव विभाष मिश्रा ने कहा कि दुख की बात है कि झूठ बोलने वाला व्यक्ति अब देश के लोगो का अपमान कर रहा है। कभी डॉक्टर्स का कभी ज्योतिषचार्य का और देश की जनता का निंरतर अपमान किया जा रहा है। टीवी न्यूज चैनल आम लोगो को गुमराह कर उन्हें बचाने का काम कर रहे है। मिश्रा ने कहा कि इस सरकार से कोई उम्मीद नहीं है कि वह इस तरह के लोगो पर कोई रोक लगाएगी। इसके लिए जनता को खुद आगे आना होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेन्द्र अरोड़ा, युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष नितिन तेश्वर, वरिष्ठ नेता हरद्वारी लाल, महानगर कांग्रेस के महासचिव जितेंद्र सिंह, किसान कांग्रेस के नरेश सेमवाल, बलविंदर सिंह, करण सिंह राणा, युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अमनदीप सिंह, छात्र नेता कार्तिक शर्मा आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोविड कर्फ्यू बढ़ाए जाने से आक्रोशित व्यापारियों ने रिक्शा चला किया विरोध दर्ज
Next: कोरोना को हराने में कोवैक्सीन से बेहतर है कोविशील्ड

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.