Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कोविड-19 अस्पताल में लगी आग से 2 की मौत, 70 मरीज बचाए गए
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

कोविड-19 अस्पताल में लगी आग से 2 की मौत, 70 मरीज बचाए गए

RNS INDIA NEWS 26/03/2021
default featured image

मुंबई, 26 मार्च (आरएनएस)। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के एक अस्पताल में आग लगने से कोविड-19 के दो मरीजों की मौत हो गई, जबकि 70 अन्य मरीजों को बचा लिया गया। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मुंबई के भांडुप इलाके में स्थित ड्रीम्स मॉल सनराइज अस्पताल में आधी रात को आग लग गई। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर दमकल की 22 गाडिय़ां मौजूद हैं। पुलिस के मुताबिक, आग पर काबू पाने का काम किया जा रहा है।
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रशांत कदम के अनुसार, आग की लपटों को बुझाने के लिए करीब 22 फायर टेंडर अस्पताल पहुंचे। इस अस्पताल में 76 कोरोना संक्रमित थे, जो एक मॉल की तीसरी मंजिल पर स्थित है। डीसीपी कदम ने संवाददाताओं से कहा कि इस घटना में दो लोगों के मारे जाने की सूचना है। मॉल के प्रथम तल पर 12.30 बजे आग लगी।
आज की घटना के बारे में बोलते हुए मुंबई के मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि यह पहली बार है जब मैंने किसी मॉल में अस्पताल देखा है। यह बहुत गंभीर स्थिति है। सात मरीज वेंटिलेटर पर थे। 70 मरीजों को दूसरे अस्पताल में ले जाया गया है। आग के कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच होगी।
मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढऩे के बीच यह घटना हुई है। बृहस्पतिवार को शहर में संक्रमण के 5,504 नए मामले सामने आए जो इस महामारी की शुरुआत के बाद एक दिन में सर्वाधिक मामले हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रेमी की शादी कहीं और तय होने से नाराज प्रेमिका ने तेजाब डालकर मार डाला
Next: आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तेल के दाम केंद्र ने कम किए : शिवसेना

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

कलयुगी मां की हैवानियत : पति के देर से घर आने पर हुआ झगड़ा, गुस्से में अपनी ही बेटी की कर दी हत्या

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0
WhatsApp Image 2026-01-22 at 20.44.06
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • हरिद्वार

भारतीय परंपराओं में निहित हैं विश्व की समस्याओं का समाधान: गृहमंत्री अमित शाह

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.